Posts

Showing posts with the label Hindi love poem

छत पर बैठे अक्सर हम.......!!! Hindi love poem

Image
छत पर बैठे अक्सर हम, आसमां को निहारा करते हैं....! चमकते हुए सितारों से, तेरी तस्वीर बनाया करते हैं....! तेरे माथे की बिंदिया में, हम चांद सजाया करते हैं....! जब मुस्कुराने लगती हो तुम, हम खुद भी मुस्कराया करते हैं....! कहते हैं फिर दिल की बातें, की हम तुम्हें कितना चाहते हैं....! दूर रह कर भी इस तरह से, हम तुम्हें अपने पास पा लेते हैं...! छत पर बैठे अक्सर हम, आसमां को निहारा करते हैं....! चमकते हुए सितारों से, तेरी तस्वीर बनाया करते हैं....!!! प्रविन....... Chhat baithe aksar hum, Asma ko nihara karte Hain....! Chamakte huye sitaro se, Teri tasvir banaya karte Hain....! Tere mathe ki bindiya me, Hum Chand sajaya karte Hain....! Jab muskurane lagti ho tum, Hum khud bhi muskuraya karte Hain....! Kahete fir dil ki baten, Ki hum tumhe kitna chahte Hain....! Door rahekar bhi is tarah se, Hum tumhe apne paas paa lete Hain.....!!! Chhat baithe aksar hum, Asma ko nihara karte Hain....! Chamakte huye sitaro se, Teri tasvir banaya karte Hain....

मैं चाहता हूं तुम्हें......!!! Hindi love poem

Image
मैं चाहता हूं तुम्हें....... क्योंकि.... मुझे तुम, अच्छी लगती हो....... तुम्हारी हर बात हर अदा, मुझे अच्छी लगती है....... जब बोलती हो तुम, तब तुम्हें सुनना अच्छा लगता है....... रूठ जाती हो जब तुम, तब तुम्हें मनाना अच्छा लगता है....... मुझपर गुस्सा हो कर भी, प्यार जताना मुझे अच्छा लगता है...... जब रहती हो खामोश तुम, चेहरे की मुस्कान मुझे अच्छी लगती हैं...... आंखों में अमृत की धारा, और लबों की मीठास अच्छी लगती हैं....... बातो और मुलाकातों की वो सौगात मुझे अच्छी लगती है...... एक दिन की जुदाई में, तेरी एहमियत मुझे अच्छी लगती है....... मैं चाहता हूं बहुत तुम्हें......पर..... मेरी चाहत को, तुम्हारी चाहत अच्छी लगती हैं...... प्रविन......

फ़ुरसत के लम्हे....!! Hindi love poem

Image
फ़ुरसत के लम्हे, मैं आज निकाल लाया हूं.... मैं तेरे लिए सारा, कामकाज छोड़ आया हूं.... गुज़रेगा दिन आज, बस तेरे ही पहलू में.... मैं तेरे लिए प्यार के, तोहफे हजार लाया हूं.... सुनाऊंगा आज तुझे, तेरे रूखसार के नगमे.... मैं तेरे हुस्न को आज, अपनी ग़ज़लों में उतर लाया हूं.... महकेगा इश्क आज, हमारी बेपनाह मोहब्बत से.... आज मैं तेरी चाहत के, दरिया में डूबने आया हूं.... बड़ी मुश्किल से, फ़ुरसत के पल निकाल लाया हूं.... मैं तेरे लिए आज अपना, सारा काम-काज छोड़ आया हूं.... प्रविन.......✍ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 Fursat ke lamhe Main aaj nikaal laya hun.... Main Tere liye sara, kaam-kaaz chhod aaya hun.... Gujrega din aaj, Bas Teri hi pahelu me...... Main Tere liye pyar ke, Tohfe hazaar laya hun...... Sunaunga aaj tujhe, Tere rukhsar ke nagme..... Main Tere husn ko aaj, Apni gazlo me utar laya hun..... Mahekega ishq aaj, Humari be-panha mohabbat se..... Aaj Mai Teri chahat ke, Dariya me doobne aaya hun..... Badi mush...

हक़ से कहता हूं तू मेरी है.....!! Hindi love poem

Image
हक़ से कहता हूं तू मेरी है, जिंदगी तुम बिन अधूरी है....! खुशियां जो है मेरे इर्द गिर्द, सब तेरी ही तो मेहरबानी है....! रोज पुछती हो फ़िर भी तुम, क्या एहमियत तुझे मेरी है....! कहता हूं मैं बस इतना ही की, सांसे जीने के लिए जरूरी है....! ख्वाहिश नहीं और कुछ भी, तेरे साथ जीनी ये जिंदगानी है....! मुझे एतबार नहीं है किस्मत पे, बस एक तू ही मेरी तकदीर है....!!! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

पहली मुलाकात....!!! Hindi love Poem

Image
कभी अंजाने में यूं ही, उनसे मुलाकात हो.. फिर आंखों ही आंखों में, उनसे दिल की बात हो.. संग बैठें हों जब हम, किसी झील के किनारे.. बहते पानी में भिगते हमारे पांव हो.. दूं उन्हें तोहफा, एक हसीन गुलाब का.. उनके मुस्कुराने की वजह, तब बड़ी ही खाश हो.. ख़ामोश लबों पर, छिपी हों बहुत सी बातें.. पर दोनों सोचे यही की, आखिर शुरुआत कहां से हो.. सरकते हाथों की उंगलियां, उन्हें छूने को बेताब हो जाए.. दिल यही चाहे की, उनके हाथों में मेरा हाथ हो.. हसरतें तो और भी हैं, इस नादान दिल की यारों.. पर बयां तो तब होगी सारी, जब उनसे हमारी पहली मुलाकात हो...!! प्रविन..........✍ मेरा साथ रहे 👫💞 Kabhi anjane me Yun hi, Unse mulakaat ho......... Fir ankhon hi ankhon me, Unse Dil ki baat ho......... Sang baithen ho hum, Kisi jhil ke kinare, Bahte Pani me bhigte, humare panv ho......... Dun unhe fohfa, Ek hasin gulab ka, Unke muskurane ki vajah, Tab Badi khaash ho........ Khamosh labon par, Chhipi ho bahot si baate, Par dono soche yahi ki,...

प्यार में ना हमसे कोई खता हो जाए.....!!! Hindi love Poem

Image
प्यार में ना हमसे कोई खता हो जाए, की हम उनसे वो हमसे जुदा हो जाए... रोएंगे फिर दोनों ही एक दुसरे के लिए, गलतफहमी कहीं दूरी की वजह न बन जाए... हो जाती है लड़ाई महज़ एक छोटी सी बात पे, कहीं ऐसा ना हो की कोई बात दिल पे लग जाए... परवाह रहती हमें अक्सर एक-दूसरे की बहुत, उसे खिलाए बगैर मुझसे भी ना कुछ खाया जाए... गुस्से में तो न जाने क्या कहें देते हैं हम दोनों, फिर कोसते हैं खुद को बातें सारी जब याद आए... पता है ये की दो जिस्म मगर एक जान हैं हम, फिर एक दूसरे के बिना हमसे कैसे ज़िया जाए.... प्रविन...........✍ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 Pyar me na humse, koi khata ho jaye, Ki hum unse, wo humse juda ho jaye, Royenge fir dono hi, ek dusre ke liye, Galatfahmi kanhi doori ki, wajah na ban Jaye, Ho jati hai ladai mahaz ek, Chhoti si baat pe, Kanhi aisa na ho, koi baat Dil pe lag Jaye, Parwah rahti Hume, aksar ek-dusre ki bahut, Use khilaye bager mujhse bhi, na kuch khaya Jaye, Gusse meto na Jane Kya kuchh, kahe dete hain hum dono, F...

तेरी बातें लिखना मुझे अच्छा लगता है...!!! Hindi love Poem

Image
तेरी बातें लिखना मुझे अच्छा लगता है, इसी बहाने तेरे पास होने का एहसास मुझे होता है। बिखरने लगते हैं शब्द जब कागज़ पर, लगे जैसे की तेरा स्पर्श मुझको छूता है। उड़ने लगता हैं जब मेरा आंचल हवाओं में, लगता है ऐसे की तू कोई शरारत करता है। याद आती है वो सारी बातें और मुलाकातें, जब तेरे ख्यालों में ये दिल रहता है। उभरने लगती तेरी तस्वीर हर पन्ने पर, उस फल लगता जैसे तू मेरे बेहद करीब रहता है।। प्रतिभा.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

अक्सर प्यार में क्यों ये एहसास होता है...?? Hindi love Poem

Image
  अक्सर प्यार में क्यों, ये एहसास होता है?    कभी ये दिल खुश तो  कभी उदास होता है, तन्हा रहना ही, दे जाता है सुकून, लेकिन,  तन्हाई में भी जैसे को, आस पास होता है,  आ कर के फिर चला जाता है, कोई यादों से,   बहला जाता है वो, अपनी प्यारी बातों से,  जुदाई का एक पल भी जैसे,  बनवास होता है,  लेकिन तन्हाई में जैसे,  वो आस पास होता है,  तरसती हैं आँखें,  उसके दीदार के लिए,   लब साथ नहीं देते,  इश्क के इज़हार के लिए, पूरी महफ़िल में क्यों,  वही एक खास होता है? और  तन्हाई में अक्सर,  वही आस पास होता है..!!! प्रविन......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 Akshar pyar me, Kyun aisa hota hai..... Kabhi ye Dil Khush to, Kabhi udas hota hai..... Tanha rahena hi, De jata hai sukoon lekin, Tanhai me bhi Jase, Koi aas-paas hota hai..... Aa Kar ke fir Chala jata hai, koi yaadon se, Bahla jata hai vo, Apni Pyari bato se, Judai ka ek pal bhi jaise, ba...

तेरा एहसास मुझको छूता है.....!!! Hindi love Poem

Image
जब जब तेरा एहसास मुझको छूता है,       ना जाने फिर इस दिल को क्या होता है...! संग मेरे हँसने लगते हैं सारे सितारे,       और ये बादल भी मुझे देख कर रोता है....! तेरी याद में मेरे साथ जागती हैं रातें,       और मेरा हर आँसु चाँद को भिगोता है....! तेरे करीब आने से बढ़ जाती है बेकरारी,        पर तुझसे दूर होते ही ये मन चैन खोता है....! तू रहती है मौजूद हर पल मेरे ख्यालों में,          मुझे सोच कर क्या तू भी रातों को नहीं सोती है....? Jab tera ehsas, mujhko chhuta hai....! Na Jane fir is Dil ko, Kya hota hai....! Sang mere hansne,  lagte Hain sitare.....! Aur ye badal, mujhe dekh Kar rota hai.....! Teri yaad me mere sath, jagti hai Raten, Aur mera har ansu, Chan ko bhigota hai....! Tere karib aane se, badh jati hai bekarari, Par tujhse door hote hi, ye man chain khota hai....! Tu raheti hai har pal, maojud mere khayalo me, Mujhe soch Kar Kya tu bhi, Raton ...

हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूं.....!!! Hindi love poem

Image
हाथ पकड़ ले अब भी तेरा हो सकता हूं। भीड़ बहुत है इस मेले में खो सकता हूं।। पीछे छूटे साथी याद आ जाते हैं मुझको, वरना दौड़ में सबसे आगे हो सकता हूं।। कब समझेंगे जिसकी खातिर फूल बिछाएं, इन रास्तों पर कांटे भी तो बो सकता हूं।। एक छोटा सा बच्चा मुझमें अबतक जिंदा है, छोटी-छोटी बातों पे अब भी रो सकता हूं।। सन्नाटे ‌में दहशत हर पल गूंजा करती है, इस जंगल में चैन से कैसे सो सकता हूं।। सोच समझ कर चट्टानों से उलझा हूं वरना, बहती गंगा में मैं भी हाथ धो सकता ‌हूं।। प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫 💞

कोई तुझसे सिखे दिल को चुराना.....!!! Hindi love poem

Image
वो पलकें झुकाना, वो तेरा शर्माना, कोई तुझसे सीखे, दिल को चुराना, 🔴🔵🔘⚫⚪❇❇❇❇❇❇❇❇❇                         वो केहना बातें अपनी नजरें चुराकर,                         कोई तुझसे सीखें बातें बनाना,                       🔴🔵🔘⚫⚪❇❇❇❇❇❇❇ वो करना खताये फिर खुद रूठ जाना, कोई तुझसे सीखें नखरे दिखाना, 🔴🔵🔘⚫⚪❇❇❇❇❇❇❇❇                       वो चेहरा दिखा कर तेरा छुप जाना,                       कोई तुझसे सीखें किसी को तडपाना,                      🔴🔵🔘⚫⚪❇❇❇❇❇❇❇❇❇❇ वो दांतों में लेकर डुपट्टा चबाना, कोई तुझसे सीखें अदाएं दिखाना, 🔴🔵🔘⚫⚪❇❇❇❇❇❇❇❇                     वो लटों को अप...

मुझे तो बस एक तुम्हारा साथ चाहिए.....!!! Hindi love poem

Image
मुझे तो बस एक तुम्हारा ही साथ चाहिए, थामने के लिए मुझे तुम्हारा हाथ चाहिए, छोड़ तो ना दोगे तुम मुझे बीच राह में कहीं? बिन तुम्हारे ना सुबह और ना शाम चाहिए, जिस बारिश के बीच बस तुम ही हो संग मेरे, मुझे तो सावन की वही बरसात चाहिए, आओगे तुम जिस रात ख्वाबों में मेरे करीब, जीवन में बस वो ही सपनों वाली रात चाहिए, ना साँसों की ज़रुरत ना ज़रुरत धड़कनों की, हर पल हर घड़ी बस तेरा ही दीदार चाहिए, गम नहीं गर हासिल ना हो खुशियाँ मुझको, मुझे बस सिर्फ तू और तू ही हर बार चाहिए.......!! प्रविन..........✍️ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 Mujhe to bas ek, tumhara hi sath chahiye, Thamne ke liye, tumhara hath chahiye, Chhod to na doge, tum mujhe bich raah me kanhi.? Bin tumhare na, subha na sham chahiye, Jis baris ke bich, Bas tum hi ho sang mere, Mujhe to sawan ki, Vahi barsat chahiye, Aaoge tum jis raat, Khwabon me mere karib, Jivan me bas vahi, Sapno wali raat chahiye, Na sanson ki jarurat, Na jarurat dhadkano ki, Har pal har ghadi bas, Tera hi ...

ये तो है बस प्यार......!!! Hindi love poem

Image
क्यों ये दिल है उनके लिए बेकरार?         चाहती हैं आँखें करना उनका दीदार, क्यों बेचैन है मन उनसे मुलाकात को?         पता नहीं है ये कशिश या है ये प्यार, उन्हें तो है मोहब्बत मुझे है ये पता,        आँखों से कर दिया है उन्होंने इज़हार, करते हैं वो याद मुझे दिन रात और         हर वक़्त उन्हें रहता है मेरा ही इंतज़ार,  मैं भी गुम रहती हूँ उनके ही ख्यालों में,        नहीं ये कशिश नहीं ये तो है बस प्यार... प्रतिभा....  तेरा मेरा साथ रहे👫💞

हां मैं अपनी सारी जिंदगी, तेरे संग ही बिताना चाहता हूं.....!!!! Hindi love poem

Image
मुस्कुराना चाहता हूं,         खिलखिलाना चाहता हूं...... खुशियों के तराने,          गुनगुनाना चाहता हूं......! ये सारा जीवन मैं,         बस तेरे संग बिताना चाहता हूं.....! बस तू और मैं नहीं दुसरा कोई,         संग बैठे हों कहीं अकेले में...... सुख-दु:ख की अपनी सारी बातें,         तुझको सुनाना चाहता हूं......! है तुझसे ही लगाव मेरा,         है तुझ पर ही ठहराव मेरा...... बिन बोले ही अपना प्यार,         तुझको जताना चाहता हूं......! कभी आराम देकर तुझको,         एक दिन की रोटी-सब्जी..... अपने हाथों से बनाकर,         तुझको मैं खिलाना चाहता हूं......! बने तू मेरी संगीनी मेरी साथी,         खयाल रखूं मैं तेरा सदा..... अपने जीवन के वो अंतिम पल भी,        मैं तेरे संग ही बिताना चाहता हूं.....!! हां मैं अपनी सारी जिंदगी,       ...

राज-ए-दिल......!!! Hindi love poem

Image
राज-ए-दिल हम छुपाएं कैसे, हमें मुहब्बत है तुमसे ये बताएं कैसे..... कभी जमीं पर तो कभी तू फलक पे, ये तो बता तुझे अपने पास बुलाएं कैसे..... करती है ये आंखें बस इंतज़ार तेरा तेरे आने का दिलासा इन्हें दिलाएं कैसे..... लिखी हैं जो बातें तेरी मैंने तहरीर में, तू ना आए तो हम इसे सुनाएं कैसे.... सारे पुछते हैं मुझसे मेरी बेखुदी की वजह, तू ही बता तेरा नाम सबको बताएं कैसे..... राज-ए-दिल हम छुपाएं कैसे, हमें मुहब्बत है तुमसे ये बताएं कैसे.....!!! Raj-e-dil hum chhupaye kaise, Hume mohabbat hai tumse ye bataye kaise...... Kabhi Jami par to kabhi tu falak pe, Ye to Bata tujhe apne paas bulayen kaise...... Karti hai ye ankhe bas intjaar tera, Tere aane ka dilasa ise dilaye kaise...... Likhi hai Jo baten Maine apni taherir me, Tu na aaye to hum ise sunaye kaise...... Sare puchhte Hain Meri bekhudi ki wajah, Tu hi Bata tera naam sab ko bataye kaise...... Raj-e-dil hum chhupaye kaise, Hume mohabbat hai tumse ye bataye k...

मैंने देखी है.....!!! Hindi love poem

Image
तेरे मासुमियत की,      वो शरारत...मैंने देखी है। तेरे होठों की,      इठलाती वो हंसी...मैंने देखी है। तेरी छोटी छोटी,     ख्वाहिशों की वो दुनिया...मैंने देखी है। ठंडी हवाओं के संग,     वो तेरी जुल्फें...मैंने देखी है। रास्ते तेरे सबसे अलग हैं,      उनकी राह...मैंने देखी है। बादलों के पीछे है जो घर,      वहां तेरी हर अदा...मैंने देखी है।। प्रभात........... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

तुम्हारा इंतज़ार है.....!!! Hindi love poem

Image
तुम पुकार लो, तुम्हारा इंतज़ार है......! ख्वाब बुन रही है रात, और हम बेकरार है......! होंठों पर लिए हुए, दिल की बात हम......!! जगते रहे हम, और कितनी रात......! मुख्तसर सी बात है, बस तुमसे ही प्यार है......!! बस तुम्हारा इंतज़ार है.......!! दिल बदल तो जाएगा, तेरे ही ख्याल से......! हाल मिल गया मेरा, तुम्हारे अपने हाल से......!! रात का करार, की हम बेकरार......! बस तुम्हारा इंतज़ार है......!!! प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫 💞

दिल में यही खयाल आता है.....!!! Hindi love poem

Image
दूर से उसे आता देख,          दिल में यही खयाल आता है....! हवा बन के छु लूं उसे,          उस पर बड़ा प्यार आता है....!! चलती है जब वो हवाओं में,          लहरा के अपना आंचल....! दामन बन के उससे लिपट जाऊं,          दिल में यही खयाल आता है....!! पुछती है जब वो हाल-ए-दिल,           पास आ कर मेरा....! शब्द बन के छु लूं उसके लब,          दिल में यही खयाल आता है....!! जब वो बैठ के करती बातें सारी,           ले कर हाथों में मेरा हाथ.....! जिंदगी साथ यूं ही गुजर जाए,           दिल में यही खयाल आता है....!! प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

बस तुम ही तुम......!!! Hindi love poem

Image
आस में तुम,      एहसास में तुम,            मेरी हर सोच में तुम, बस तुम ही तुम.............…! सवाल में तुम,      जवाब में तुम,            मेरे हर ख्याल में तुम, बस तुम ही तुम..............! सुकून हो तुम,      जुनून हो तुम,           मेरा तो मज़मून भी तुम, बस तुम ही तुम..............! नज़र में तुम,     सफ़र में तुम,          मेरे हर पल में तुम, बस तुम ही तुम..............! बंदगी हो तुम,      सजदा भी तुम,           मेरी हर दुआ में तुम, बस तुम ही तुम.............! प्रभात........... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

अगर तुम मिलने आ जाओ....!!! ( Agar tum Milne aa jao...!! ) Hindi love poem

Image
तमन्ना आज फिर मचल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! ये मौसम भी बदल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! मुझे बस ग़म यही है की, मैंने जिंदगी में कुछ पाया नहीं, ये ग़म दिल से निकल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! ये दुनिया भर की उलझनें, ये काम काज की थकावटे, सारी परेशानी मिट जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! यूं तो हमदर्द सभी हैं मेरे, बस तुम ही मिलते नहीं मुझसे.... ये जमाना मुझसे जल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ.....!!! प्रविन.........✍ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 Tamanna aaj fir machal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Ye maosam bhi badal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Mujhe bas gum yahi hai ki, Maine zindgi me kuchh paya nahi, Ye gum bhi Dil se nikal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Ye duniya bhar ki uljhane, Ye kaam kaaz ki thakavte, Sari paresani mit Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Yun to humdard sabhi Hain mere, Bas tum hi milte nahi mujhse, Ye jamana mujhse jal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Pravin........