Posts

Showing posts with the label Diwali Poem

ऐसा दिपावली का त्योहार होगा.....!!! Hindi Diwali poem

Image
आज दियों से रौशन ये जहांन होगा...! खुशियों से रंगा पूरा आसमान होगा...! देखेंगे फलक से चांद सितारें जमी पर, आज खशी में झूमता हर इंसान होगा...! महकेगा घर-आंगन फूलों की महक से, दिपक से जगमगाता हर द्वार होगा...! न आॅफिस की चिंता न स्कूल की फ़िक्र, आज हर घर में जश्र का माहोल होगा...! बनाएंगी मां सारे पकवान और मिठाइयां, सबकी पसंद का व्यंजनों में स्वाद होगा...! पहन के नए कपड़े खिलेंगे सब के चेहरें, मिलकर गले सबसे मुबारकबाद होगा...! मिलने जाएंगे सभी अपने अपनों के घर, हर रिश्तों में और भी गहरा प्यार होगा...! यादगार बन जाएंगे दिपावली के ये दिन, पूरे हिन्दुस्तान में ऐसा आज का त्योहार होगा....!!! प्रभात..........

गरीबों की दिवाली.....!!! Hindi Diwali poem

Image
मिट्टी के दीयों से साहब दिवाली मनाओ, अपनी संस्कृति को आप मत भूल जाओ... पलते हैं कई परिवार इन्हीं त्योहारों से, थोड़ा गौर आप इधर भी तो फरमाओ... माना पसंद आती है आपको विदेशी चीजें, पर जिस देश में रहते हो उसे ना भूल जाओ... बड़ी मेहनत से बनाते हैं ये सारी चीजें, कभी ईन्हें भी खरीदकर अपने घर ले जाओ... खुशियां इन त्योहारों की थोड़ी उन्हें भी मिल जाए, उनके भी घर को आप रोशन कर जाओ... ======================= दोस्तों हमारे देश के सभी त्योहारों से  कितने ही परिवार पलते हैं मेहनत कर के वह बनाते हैं जो चीजें उन्हें हम ख़रीद कर त्योहार मनाए ताकि हमारे देश का पैसा हमारे देश में रहे विदेशो में ना जाए  शुभ दीपावली  प्रभात..........

दियों से रोशन होती दिवाली......!!! Hindi Diwali poem

Image
दियों से रोशन होती दिवाली..... खुशियों का पर्व कहलाती दिवाली..... रिश्तों में प्रेम की मिठास लिए, अपनों को करीब ले आती दिवाली..... घर आंगन सजने लगते हैं... दरों दीवार भी रंगने लगती है... छोटी छोटी लडीयों से, रात जगमगाने लगती है... रंगो की रंगोली से, हर आंगन की सोभा बढ़ती है... सभी के चेहरों पर देखो, दिवाली की खुशी खूब झलकती है... नए कपड़े और मिठाई की, दुकानों में भीड़ लगती है.... धनतेरस के दिन पर, मां लक्ष्मी की पूजा होती है.... काली चौदस की रात, घर का क्लेस भी मिटाती है... मिट्टी के दीए जलने से, अमावस्या की रात पुनम हो जाती है... नए साल के आगमन पर, एक दुसरे से लोग मिलते हैं.... गले लगकर सभी को, दिवाली और नए साल की शुभकामनाएं देते हैं... यह त्योहार है प्रेम प्रतिक का, बुराई पर अच्छाई की जीत का... इसे दूषित न करना पटाखों से... उस घर को भी रोशन करना, जहां अंधेरा हो गरीबी का... दिपावली और नए साल की, मेरे सभी दोस्तों को ढेरों शुभकामनाएं....!! प्रभात........