ऐसा दिपावली का त्योहार होगा.....!!! Hindi Diwali poem

आज दियों से रौशन ये जहांन होगा...! खुशियों से रंगा पूरा आसमान होगा...! देखेंगे फलक से चांद सितारें जमी पर, आज खशी में झूमता हर इंसान होगा...! महकेगा घर-आंगन फूलों की महक से, दिपक से जगमगाता हर द्वार होगा...! न आॅफिस की चिंता न स्कूल की फ़िक्र, आज हर घर में जश्र का माहोल होगा...! बनाएंगी मां सारे पकवान और मिठाइयां, सबकी पसंद का व्यंजनों में स्वाद होगा...! पहन के नए कपड़े खिलेंगे सब के चेहरें, मिलकर गले सबसे मुबारकबाद होगा...! मिलने जाएंगे सभी अपने अपनों के घर, हर रिश्तों में और भी गहरा प्यार होगा...! यादगार बन जाएंगे दिपावली के ये दिन, पूरे हिन्दुस्तान में ऐसा आज का त्योहार होगा....!!! प्रभात..........