Posts

१४ फरवरी पुलवामा शहिद दिवस..…...!!! Hindi Deshbhakti poem

Image
दिन वही, तारिख वही, और महिना भी वही है.....! पुलवामा के शहिदों की, १४ फरवरी भी वही है......! कैसे मानाए इस दिन को हम मोहब्बत के तौर पर, हर हिन्दुस्तानी के लिए तो, मनहूस दिन भी यही है......! उजड़ा था सुहाग किसी का, बुझ गया था घर का चिराग, रोते बिलखते बच्चों के सर पे, आज बाप का साया भी नहीं है......! भूल जाए भला कैसे हम, उस दर्दनाक मंजर को, इस वेलेंटाइन के दिन में ही, उनकी चीखें जो छुपी है.......! श्रद्धांजलि अर्पित है हमारी, उन सभी वीर जवानों को, १४ फरवरी को....... पुलवामा शहिद दिवस मनाएं हमारी सबसे गुजारिश यही है.......!!! जय हिन्द ✊ प्रविन..........✍️

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem

Image
इज्ज़त दी है जो तुम्हें, उसे दिल से न मिटाओ.....! ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा, इसे पाकिस्तान न बनाओ.....! हर धर्म और जाति का, हम करते हैं सम्मान यहां, नफरत के बीज बो कर, हमें आपस में न लडाओ......! लहू से अपने सिंचा है, इस धरती को शहिदों ने, वीर भगत, चंद्रशेखर और सुखदेव को न भुलाओ......! राष्ट्र हित में जो काम करें, उस काम को भी सराहो, नहेरू, जिन्ना और गांधी की, गलतीओं को न दोहराओ......! देश में छुपे उन गद्दारों की, बातों में तुम न आओ, सबका साथ सबका विकास, इस स्लोगन को अपनाओ......! ये वतन हिन्दुस्तान हमारा, इसे पाकिस्तान न बनाओ.....!! प्रविन.........!!

एक तू ही मेरे लिए खाश है... मां...!! Mother' Hindi poem

Image
रब की बनाई इस दुनिया में, एक तू ही मेरे लिए खाश है... मां...! तुझसे ही है ये वजूद मेरा, तुझसे जुड़ी मेरी हर आश है....मां...! वक्त के पन्ने जब पलटू तो, बचपन की सुनहरी याद है.....मां.....! लिपटा रहता तेरे आंचल से, तेरे आंचल की मीठी छांव है....मां....! बोलना सिखा जो शब्द मैंने, वो पहला शब्द तो मां ही था....मां.....! चुल्हे की बनी रोटीयों में भी, तेरे हाथों की ही मिठास है....मां.....! मेरी शैतानीयों पे तेरे गुस्से में, मुझे दिखता हमेशा प्यार ही....मां....! कभी शक्त तो कभी नरम, ऐसा प्यारा तेरा स्वभाव था....मां.....! चला था जब मैं पहली दफा, तेरी ऊंगली का ही सहारा था....मां....! दाखिला हुआ जब स्कूल में, तुझसे बिछड़ के बड़ा रोया था....मां....! छुप कर मुझे देखते हुए तब, तू भी सिसक कर खूब रोई थी....मां.....! सिखाईं जो दुनियादारी की बातें, वो आज भी सारी मुझे याद है....मां....! बस एक तू ही नहीं है पास मेरे, पर तेरी यादें हर पल मेरे साथ है..... मां.....! रब की बनाई इस दुनिया में, एक तू ही मेरे लिए खाश है... मां.....!!! प्रविन....

वो आज ही का दिन था......!!! Hindi birthday poem

Image
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्त semnil Patel वो आज ही का दिन था, जब आप आये थे इस जहान में..... ढ़ेर सारी खुशियां आप, साथ लाये थे परिवार में...... किस्मत की लकीरों ने, आपको हमसे मिलाया...... हमारी खुशनसीबी की, आप जैसा दोस्त हमने पाया..... अच्छे और बुरे वक्त में, आपने दोस्ती का फ़र्ज़ निभाया...... तभी तो हर बार जुबां पर, बस आप ही का नाम आया...... तारीफ और क्या करूं, ये दोस्त मैं आपकी...... अपनी छोटी सी कविता में आपको शब्दों में है सजाया...... इस जन्म दिन के अवसर पर, आपके लिए यह तौफा है हमारा...... आप सदा खुश रहें दोस्त, यही रब से दुआ में हमने मांगा.......!! प्रविन..........✍ 🎂🍰🎂🍹🍫🍭🍹

बिते कल का फ़साना......!!! Hindi bachpan poem

Image
गुज़रे दौर का, वो गुजरा जमाना...... याद आता है, बिते कल का फ़साना...... जहां इंसान भी थे, और इंसानियत भी, दिलों में रहता था, बस प्यार का तराना...... ख्वाहिशे कम थी, और ना जरूरतें ज्यादा, जितना मिले उतने में, खुश रहता घराना...... पापा की डांट और, मम्मी के प्यार से, बचपन भी बिता, अनुसासन में हमारा..... सामने मिल जाते जब कोई बड़े बुजुर्ग, आदर से सर हमारे वहीं झुक जाता..... घुमने निकलते थे जब हम पापा के संग, याद आता है सायकिल की घंटी बजाना..... बड़ी सादगी में ही बिता बचपन जो सारा, आज भी याद आता है वो गुजरा जमाना.....!!! प्रविन...........✍ Gujre daor ka, vo gujra jamana..... Yaad aata hai, bite Kal ka fasana..... Janha insan bhi the aur insaniyat bhi, Dilo me rahta that, bas Pyar ka tarana..... Khwahishe Kam thi aur na jarurate jyada, Jitna mile utne me, Khush rahta gharana..... Papa ki daant aur mummy ke pyar se, Bachpan bhi bita, aunsasan me humara..... Samne mil jate jab koi bade bujurg, Aadar se sar humare vanhi jhuk jata...

नये साल की नयी सुबह.....!!(Naye saal ki Nayi subah...!!) Happy new year hindi poem

Image
नये साल की नई सुबह में, उठे हम बड़ी शान से......! बीवी जी फिर आ कर बोली, आज का क्या प्रोग्राम है......? ऑफिस से आज छुट्टी लेलो, बीवी का यह फरमान है......! बुला लेना अपने दोस्तों को‌, जश्न का पुरा इंतजाम है......! खाने-पीने के साथ आज, संगीत संध्या का प्रोग्राम है......! बच्चों साथ बच्चे बनकर, मौज मस्ती करनी हमें आज है......! हंसी खुशी से बीते यह साल, सबके लिए यही दुआ है......! नये साल की नई सुबह में, खुशीयों की हर तरफ हवा है......! नये साल की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं...... प्रविन...........✍ Naye Saal Ki Nayi Subah me, Uthe hum Badi shaan se..........! Biwi ji fir aa Kar boli, aaj ka Kya program hai.............! Office se Aaj chhutti lelo, biwi ka yah farmaan hai.........! Bula Lena apne doston ko, jashn ka pura intjaam hai........! Khane-pine ke sath aaj, Sangeet Sandhya ka program hai.........! Baccho ke sath bacche bankar, mauj masti Karni Hame Aaj Hai..........! Hansi Khushi Se Bite yah Sal, Sabke Li...

बेहतर होगा २०२० का साल........!! Happy new year hindi poem

Image
कुछ ही घंटे बचे हैं अब, नये साल के आने में, बीते दिनों को संजो लो, अपनी यादों के फसाने में, क्या खोया क्या पाया हमने उन बीते दिन महीनों में, इस बात का मलाल छोड़ दो, तुम आने वाले सालों में, कोशिश करने से बदलेगा नसीबा, ये बात कही है पुराणों में, बदलते दौर ने तो है बदला, बहुत कुछ इस ज़मानें में, नफरत को दिल से मिटाकर, प्यार से रहे हम अपनों में, धर्म जाति को छोड़ के, सब को गुंथे एक माला में, देश उन्नति तभी करेगा, जब एकता होगी हिन्दुस्तानी में, बेहतर होगा २०२० का साल, जब यह संकल्प हो हमारे में....!! प्रविन..........✍