Posts

स्त्री की परिभाषा......!!! Hindi suvichar

Image
स्त्री यदि बहन है तो;       प्यार का दर्पण है..... स्त्री यदि पत्नी है तो;       खुद का समर्पण है..... स्त्री यदि भाभी है तो;       भावना का भंडार है..... स्त्री यदि मामी, मौसी, बुआ है तो;        स्नेह का सतर्कता है..... स्त्री यदि काकी है तो;        कर्त्तव्य की साधना है..... स्त्री अगर साथी है तो;        सुख की शतत संभावना है..... स्त्री अगर "मां" है तो;        साक्षात "परमात्मा" है.....!!! प्रभात........

देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया.....!!! Hindi suvichar

Image
कांधे पर बैठा जब मेरा बेटा कांधे पर खड़ा हो गया। कहता है मुझसे देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया।। मैंने कहा सुन मेरे बेटे.... भले ही इस खुबसूरत गलतफहमी में तू जकड़े रहना। मगर मेरा हाथ तू हमेशा पकड़े रहना।। जिस दिन यह हाथ तेरे हाथ से छूट जाएगा। बेटा तेरा रंगीन सपना भी टूट जाएगा।। दुनिया वास्तव में इतनी हसीन नहीं है। देख तेरे पैरों तले अभी जमीन नहीं है।। मैं तो बाप हूं बेटा तेरी हर ख़ुशी में खुश हो जाऊंगा। जिस दिन तू सचमुच मुझसे बड़ा हो जाएगा।। उस दिन तू मेरे कांधे पर नहीं। इस जमीन पर खड़ा हो आएगा।। तब मेरी सिखाईं बातों का तुझे ज्ञात होगा। मेरे नाम से भी ऊंचा नाम होगा।। तब मैं तुझे अपना सब-कुछ सौंप जाऊंगा। बेटे तेरे कांधे पर हंसते हंसते, इस दुनिया को छोड़ जाऊंगा।। प्रभात........

इंसान में सच्ची फीलिंग नहीं है....!!! Hindi suvichar

Image
गरीब के घर पे पक्की "सीलिंग" नहीं है; इंसान  ज़िंदा है, सच्ची  "फीलिंग" नहीं है... प्यार एक खूबसूरत सा "एहसास" है; ये दो लोगो के बीच,"डीलिंग" नहीं है... दिल से मानो,भगवान हर "जगह" है; सिर्फ गोल पत्थर "शिवलिंग" नहीं है... ज़िन्दगी में सिर्फ अच्छे "कर्म" करते रहो; स्वर्ग में किसी के लिए "बुकिंग" नहीं है... माँ बाप की सेवा करना "फ़र्ज़" है हमारा; ये उनकी की कोई "ब्लैकमेलिंग" नहीं है...!!! प्रभात.........

हर इंसान आज दिल से गरीब है..!!!! Hindi suvichar

Image
हर इंसान आज दिल से गरीब है..! किस को कोसे सब का अपना नसीब है...!! कहने को तो ता-उम्र साथ निभाएंगे...! वक्त आने पर पता चलता कौन कितना करीब है...!! लिखना आता नहीं फिर भी लिख रहे...! ना जाने ये खेल कितना अजीब है....!! हर कोई दुसरे की आखिरी सांस की दुआ कर रहा...! मानो हर कोई यहां एक दूसरे का रकीब है...! हर एक शेर मुकर्रर वाला लिख रहा...! ना जाने वो कैसा अदीब है....! इन इंसानों से अलग पहचान बना अपनी...! जो बन गया इन जैसा तो तेरा मुकद्दर बदनसीब है....!!! प्रभात........

ईश्वर की अनमोल सौगात है मात-पिता......!!! Hindi suvichar

Image
एक पिता की महानता; पहाड़ से भी ऊंची होती है..... और,,,, मां की ममता; समंदर से भी गहरी होती है..... मां-बाप की आंखों में; दो बार आंसू ज़रूर आते हैं..... एक बेटी जब घर छोड़े; और,,,, बेटा जब मुंह मोडे; मम्मी पापा को हमेशा; अपने पास रखिए; उनके बिना ये दुनिया; बेहद डरावनी लगती है; अपने माता-पिता को; बेइंतेहा प्यार दिजिए; जब वो चले जाएंगे तो, उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता.....!!! प्रभात...........

Mobile के रिश्ते......!!! Hindi suvichar

Image
ए मेरे मालिक...... मेरे अपनों पर तू, इतना करम करना... उन के "Mobile" को, संभाल के तू रखना... रिश्ते निभते हैं, आजकल उसी से ही... हमारे रिश्ते को तू, उसी में क़ायम रखना... ना फुर्सत है हमें, कभी मिलने की... "What's up" की डोर से, हमें बांधे रखना... हाल खबर पूछ लेते हैं, "Msg" में ही.... "Msg" का यह सिलसिला, हमेशा कायम रखना.... "Video call" की, बात चीत में.... चेहरे पर मुस्कान, सब की बनाए रखना.... हम रहे ना रहे किसी के, दिल-ओ-दिमाग में.... पर मेरे अपनों के "mobile" में, मुझे हमेशा "Save" रखना......!!! प्रभात........

दुनिया में सबकुछ है पर किसी को सुकून नहीं है.....!!! Hindi suvichar

Image
स्वर्ग में सबकुछ है,             पर मौत नहीं है..... गीता में सब लिखा है,            ‌ पर झूठ नहीं है..... दुनिया में सबकुछ है,             पर किसी को सुकून नहीं है..... और,,,, आज के इंसान में,              सब्र नहीं है..... इस लिए तो कहा है.... ना खुशी खरीद पाता हूं..... ना गम बेच पाता हूं..... फिर भी ना जाने क्यूं,              मैं हर रोज कमाने जाता हूं.......!!! प्रभात..........