Posts

जीवन मेरा सरल था यारों.......!!! Hindi suvichar

Image
जीवन मेरा सरल था यारों न जाने कितनों को चुभ गया.... बहुतों ने मुझसे पुछा की, आखिर जिंदगी में किया क्या.... मैंने हंस कर इतना ही कहा... दोस्तों को मैंने अपना माना, हर रिश्ते को मैंने प्यार दिया, न किसी को कभी धोखा दिया, न ही किसी के पीठ पीछे वार किया..... अपने दिल की हर बात को, अपने फसानों में मैं लिखता ही रहा.....!!! प्रभात.........

कुछ लोग हमारे लिए बहुत खास होते हैं......!!! Hindi suvichar

Image
कुछ लोगों के चेहरे में, कुछ बातें खास होती है! कुछ की बोली में, एक अजब सी मिठास होती है! और कुछ के मुख से कुछ न कहें कर भी, सबकुछ कहे देने की अदा बड़ी खूब होती है! आपकी इन बातों पर नज़र रखने वाले लोग, आपके लिए सबसे खास होते हैं.....!! दोस्तों हर इंसान के जीवन में, ऐसे व्यक्ति होते ही हैं.... बस उनकी पहचान हमें, दिल से करनी है.... ताकि वह इंसान हमेशा, हमारे पास रहे.... प्रभात..........

जिंदगी एक फसाना है......!!! Hindi suvichar

Image
कुछ ग़म ऐसे होते हैं, जो बिना बुलाए ही आ जाते हैं... कुछ खुशियां ऐसी होती है, जो बिना बताए ही लौट आती है... इसलिए जिंदगी को, मायूस होकर नहीं खुश होकर जियो... क्योंकि... जिंदगी एक फसाना है, इसमें सबको अपना किरदार निभाना है... वो भी बड़े शिद्दत और हुनर के साथ... बस इस सफर में अपनों को मत भूलना, अपनी जिंदगी खूल कर जीना.... दर्द के पलों में चेहरे पर, प्यारी सी एक मुस्कान लाना.... और इस मुस्कान के साथ, सबको खुशियां बांटते रहना.... प्रभात.........

इंतज़ार है मुझे .......!! Hindi love poem

Image
दिल की दीवारों पर  कहीं तेरा नाम लिखा है, आज फिर तेरा चेहरा  मुझे चाँद में दिखा है,           ⊂💠⊃∙∙∙∙⊂🌟⊃∙∙∙∙⊂💞⊃∙∙∙∙⊂🌟⊃∙∙∙∙⊂💠⊃ इंतज़ार है मुझे  वो सवेरा होने का,                             मेरी बाहों में तेरे होने का,          ⊂💠⊃∙∙∙∙⊂🌟⊃∙∙∙∙⊂💞⊃∙∙∙∙⊂🌟⊃∙∙∙∙⊂💠⊃ कैसे कह दूँ कि  मुझे ज़िन्दगी से कोई ग़म है, तू जो साथ है मेरे तो  जीने के लिये ये ज़िन्दगी भी कम है,           ⊂💠⊃∙∙∙∙⊂🌟⊃∙∙∙∙⊂💞⊃∙∙∙∙⊂🌟⊃∙∙∙∙⊂💠⊃ प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

सुबह उठकर सबसे पहले क्या देखें-......??? Hindi suvichar

Image
सुबह उठकर सबसे पहले क्या देखें- बिस्तर से उठने के बाद  सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए।  ऐसा करना बहुत ही  अच्छा माना जता है  और यह काम कुछ लोगों की  नियमित दिनचर्या का हिस्सा भी होता है।  हमें सबसे पहले अपना हाथ देखकर  प्रात: स्मरण मंत्र बोलना चाहिए। ।।कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती।। ।।करमूले तु गोविन्द:, प्रभाते करदर्शनम्।। क्या है श्लोक का अर्थ- इस श्लोक का अर्थ है कि  हमारे हाथ के अग्र भाग में  लक्ष्मी और हाल के मूल में सरस्वती का वास है।  यानी भगवान ने हमारे हाथों में  इतनी ताकत दे रखी है कि  हम लक्ष्मी अर्जित कर सकते हैं।  इतना ही नहीं सरस्वती और लक्ष्मी  जिसे हम अर्जित करते हैं  उनमें समन्वय बनाने के लिए  प्रभु स्वयं हाथ के मध्य में बैठे हैं।  इसलिए हमें दिन की बेहतर शुरुआत के लिए  सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखना चाहिए। प्रभात........

रूठों बेशक अपनों से.......!!! Hindi suvichar

Image
रूठों बेशक अपनों से, पर मनाने पर मान जाओ.... अपने तो आखिर अपने है, ये बात तुम मत भूल जाओ.... होती है गलती...  आखिर गलती से ही... जिसने गलती कभी न की, ऐसा एक इंसान लाओ.... टूटने पर पता चलती है, अहमियत उस ‌रिश्ते की.... वक्त रहते ही, उन रिश्तों को पहचान जाओ.... बजती है ताली दो हाथों से, ये दुनिया का उसूल है.... दिल से निभाओ हर रिश्ते को सम्मान.....दो और सम्मान....पाओ...... प्रभात..........

ऐसा दिपावली का त्योहार होगा.....!!! Hindi Diwali poem

Image
आज दियों से रौशन ये जहांन होगा...! खुशियों से रंगा पूरा आसमान होगा...! देखेंगे फलक से चांद सितारें जमी पर, आज खशी में झूमता हर इंसान होगा...! महकेगा घर-आंगन फूलों की महक से, दिपक से जगमगाता हर द्वार होगा...! न आॅफिस की चिंता न स्कूल की फ़िक्र, आज हर घर में जश्र का माहोल होगा...! बनाएंगी मां सारे पकवान और मिठाइयां, सबकी पसंद का व्यंजनों में स्वाद होगा...! पहन के नए कपड़े खिलेंगे सब के चेहरें, मिलकर गले सबसे मुबारकबाद होगा...! मिलने जाएंगे सभी अपने अपनों के घर, हर रिश्तों में और भी गहरा प्यार होगा...! यादगार बन जाएंगे दिपावली के ये दिन, पूरे हिन्दुस्तान में ऐसा आज का त्योहार होगा....!!! प्रभात..........