Posts

हर रोज सुबह उसका मुझे पैगाम आता है......!!! Hindi love poem

Image
हर रोज सुबह उसका मुझे पैगाम आता है। अल्फाजों में ही सही प्यार बेइंतेहा आता है।। लिखती हैं पहले वो दुआ और सलाम अपना। फिर लिखावट में उसकी थोड़ा ठहराव आता है।। शर्म-ओ-हया से तब वो खुद में सिमट जाती। जेहन में जब उसके मेरा खयाल आता है।। मोहब्बत के वो शब्द मुझे और भी प्यारे लगते। जब प्रभात से जुड़ के प्रतिभा का नाम आता है.......!! तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 प्रभात...........

पैसा ही सबकुछ नहीं होता......!!! Hindi suvichar

Image
आज पैसा सबकुछ न होता तो, दिलों का बंटवारा न होता..... न जमीन का झगड़ा होता, न ज़मीर यूं सरेआम बिकता..... पैसे की चमक धमक में, कोई क्यूं अपना चैन-ओ-सुकुन न खोता..... मानवता आज मनुष्यों में जिंदा होती, अगर वो समझ लेता की..... पैसा ही सबकुछ नहीं होता.........!!! प्रभात...........

मेरी तिश्नगी बन गई ग़ज़ल.......!!! Hindi gazal

Image
रब की रहमत हो तो सबकुछ मिल जाया करता है। जलते सहरा में भी फूल खिल जाया करता है।। एक मुलाकात में तफ्तीश कहां मुमकिन है। आदमी तो आज का परतों में खुला करता है।। जिंदगी बन के मुझमें बसा है वो। सांस दर सांस वो मेरे साथ रहा करता है।। जबसे सिखा है हुनर-ए-ग़ज़ल लिखने का। मेरा किरदार भी सभी रूहों में बसा करता है।। खुदा करे नेमतें उनकी भी पुरी हों। दर्द में भी जो हंसके जिया करता है।। हक मेरा भूल गया कोई मेरा अपना। जो फ़र्ज़ मेरे सारे खुब याद रखा करता है।। हमसफ़र बनकर वो मेरा सदा साथ चलता है। दर्द भी साये की तरह मेरे साथ चला करता है।। तिश्नगी देख मेरी बादल भी हुआ हैरां। अब्र बनकर जो मेरे हाथों में गिरा करता है।। प्रभात..........

दिल से बने रिश्ते.......!!! Hindi suvichar

Image
शीशा और पत्थर संग रहे तो, बात नहीं घबराने की.........!! शर्त इतनी है की बस दोनों, ज़िद ना करें टकराने की.........!! रिश्ता होने से रिश्ता नहीं बनता, रिश्ता निभाने से रिश्ता बनता है........!! दिमाग से बनाए हुए रिश्ते, बजार तक चलते हैं..........!! और...... दिल से बनाए हुए रिश्ते, आखिरी सांस तक चलते हैं..........!! प्रभात........

નવલી નવરાત્રી નો આ પર્વ છે આપણો.....!!! Navratri poem

Image
નવલી નવરાત્રિ નો‌ આ પર્વ છે આપણો, ખૂબ આનંદ ભેર એને તમે માણજો...! નવ દિવસ છે આ માં ના નવ રૂપ ના, નવ દુર્ગા ની પુજા ભાવ ભક્તિ થી કરજો...! પહેરીને ચણીયાચોળી અને કેડિયું, આપણી સંસ્કૃતિ‌ નું ખુબ ગૌરવ વધારજો...! ઢોલ ડિજે ના તાલે સૌ રમજો ખેલૈયા, પણ નજરો માં થોડી શરમ હયા ને રાખજો...! મનમાં ભાવ માં અંબા નો‌ રાખી, આબરૂ બહેનો ની તમે પોતાની માન જો......!!! નવરાત્રિ ની હાર્દિક શુભકામનાઓ મારા વ્હાલા મિત્રો ને  🙏જય શ્રી માં અંબા ભવાની 🙏 પ્રભાત.........

मुझे तुमसे कितना प्यार है........!!! Hindi love poem

Image
सुनो....... जब कभी मिलो तो, देखना तुम मेरी आंखों को...! समझना तुम कभी, इनकी खामोशी भरी बातों को...! बातें ये वो हैं जो, मैं तुमसे कभी कहे न पाया...! खता मेरी बस इतनी है की, उन बातों को मैं इशारों में भी न समझा पाया...! कहते हैं मोहब्बत तो, दो दिलों से जुड़ा एक एहसास है..! फिर तुम क्यूं समझ न पाए की, मुझे तुमसे कितना प्यार है........!!! प्रभात........ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

अब हमें है अपने देश को बचाना.........!!! Hindi suvichar

Image
हिन्दू धर्म से नफ़रत, ये कुरान नहीं कहता.... भारत की मस्जिदें तोड़ो, ये राम नहीं कहता.... रोटी का कोई धर्म नहीं होता, पानी की कोई जात नहीं होती.... जहां इंसानियत जिंदा हो, वहां मजहब की बात नहीं होती.... यह तेरा राष्ट्र यह मेरा राष्ट्र ओ करने वाले, एक घर में अपनों के लिए कोई दीवार नहीं होती.... किसी को लगता हिन्दू खतरे में, किसी को लगता मुसलमान ख़तरे में.... धर्म का चश्मा उतारकर तो‌ देखो यारों, भ्रष्ट और गद्दारों से हमारे देश को है खतरा.... न शक्त कानून हमारा ना ही नेताओं में इमान है, देश उन्नति कहां से करें जब अनपढ़ हो नेता हमारा.... अपने सोए ज़मीर को जगाओ, किसी के बहकावे में मत आओ.... क्या सही है क्या ग़लत, यह सवाल हम खुद से पुछे.... शहिदों ने अपनी शहादत से, इस देश को आजाद है किया... चलो फिर से ले इन्कलाब का नारा, अब हमें है अपने देश को बचाना.........!!! वंदे मातरम् 🙏 प्रभात..............