सच्चे प्यार की परिभाषा......!! Hindi love poem

प्यार वो नहीं जो,
पहली नजर में हो जाता है.....!

प्यार तो वो है जो,
आख़री सांस तक साथ निभाता है.....!

प्यार वो नहीं जो,
I LOVE YOU कह कर जताया जाता है.....!

प्यार तो वो है जो,
बिन कहे समझ में आता है.....!

प्यार वो नहीं जो,
मीठे-मीठे ख्वाब दिखाता है.....!

प्यार तो वो है जो,
कंधे पर सर रख सुलाता है.....!

प्यार वो नहीं जो,
हर वक़्त सुनहरा नजर आता है......!

प्यार तो वो है जो,
मीठी नोंक-झोंक में साथ लाता है......!

प्यार वो नहीं जो,
बस गुणों से हो जाता है......!

प्यार तो वो है जो,
अवगुणों को भी अपनाता है......!

प्यार वो नहीं जो,
चेहरे की सुंदरता से हो जाता है.....!

प्यार तो वो है जो,
मन की सुंदरता को पहचान दिलाता है.....!

प्यार वो नहीं जो,
गुलाब की पंखुड़ियों से मिलता है.....!

प्यार तो वो है जो,
उसके कांटों से भी रूबरू करता है.....!

प्यार वो नहीं जो,
लोगों में रिश्ता बनाता है......!

प्यार तो वो है जो,
दो परिवारों को मिलाता है......!

प्यार वो नहीं जो‌,
कागज के टुकड़ों से टूट जाता है......!

प्यार तो वो है जो,
जिंदगी और मौत से भी परे जाता है......!

प्रभात..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

  1. Soooo beautiful poem drrr

    सुनो जी.....
    प्यार क्या है...
    जिसने दिल से किया है प्यार
    उसने जिया और जाना है प्यार

    प्यार एहसास है दो दिलों का
    प्यार तोहफ़ा है दिया रब का

    मिल जाए तो जतन करो
    ना मिले तो दुआ रब से करो

    जिसे मिला वो खुश है
    जिसे नही मिला वो बरबाद है

    प्यार मन की आस्था है
    प्यार खुशियों का सागर है

    प्यार नाम है बलिदान का
    प्यार बंधन है जनमो का

    प्यार ताकत है नफरत जितने की
    प्यार ताकत है हर गम सहने की


    प्यार सी दुनिया ना दूसरी कोई
    प्यार से पल पल जिया सदीया हर कोई

    प्यार में तू या मैं नही
    'हम' से बनता है प्यार
    यही होता है प्यार.... 💞

    बहुत खूबसूरत लिखा है प्रिय प्रभात...
    Good evening dear.. 👌
    GBU.. 💖se
    ☕K sath aapki 😊
    😘🍫🌹..my P.. dv



    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....