तू जग जननी तू ही सबकी माता..... Hindi prathna

तू जग जननी तू ही सबकी माता,
तेरी महिमा की मां गाऊं मैं गाथा.......!

दुर्गा भी तू है, मां तू ही महाकाली,
तेरे चरणों में है ये दुनिया मां सारी........!

जब कोई संकट आया इस जहां में,
हर विपदा से मां तुने ही बचाया........!

तीनों लोक में होता तेरा जयकारा,
तेरे नव रूप को यहां पुजे जग सारा........!

चैत्र नवरात्र की महिमा बड़ी निराली,
भक्तिभाव से घर तुझे बुलाते नर-नारी........!

मन मंदिर में बसी मां तेरी ही मुरत,
सुख दे या दु:ख मैं हूं तेरा ही बालक........!

तुझे ही तो मैं अपना सबकुछ मानूं,
तेरे ही चरणों में सदा मैं रहना चाहूं........!

नाम तेरा लेकर आया इस जगत में,
तेरा ही नाम से मैं जग छोड़ना चाहूं........!

मैं अज्ञानी बडा़ मूरख ओ मेरी माता,
तेरे नाम के सिवा कुछ ना मुझे आता.........!

सुबह से शाम करूं मां भक्ति तेरी,
तुझे ही हर पल मां कहे के बुलाऊं..........!!


🙏जय मां नवदुर्गा 🙏

चैत्र नवरात्रि की सब को हार्दिक शुभकामनाएं
प्रविण.........

Comments