Posts

मेरी तिश्नगी बन गई ग़ज़ल.......!!! Hindi gazal

Image
रब की रहमत हो तो सबकुछ मिल जाया करता है। जलते सहरा में भी फूल खिल जाया करता है।। एक मुलाकात में तफ्तीश कहां मुमकिन है। आदमी तो आज का परतों में खुला करता है।। जिंदगी बन के मुझमें बसा है वो। सांस दर सांस वो मेरे साथ रहा करता है।। जबसे सिखा है हुनर-ए-ग़ज़ल लिखने का। मेरा किरदार भी सभी रूहों में बसा करता है।। खुदा करे नेमतें उनकी भी पुरी हों। दर्द में भी जो हंसके जिया करता है।। हक मेरा भूल गया कोई मेरा अपना। जो फ़र्ज़ मेरे सारे खुब याद रखा करता है।। हमसफ़र बनकर वो मेरा सदा साथ चलता है। दर्द भी साये की तरह मेरे साथ चला करता है।। तिश्नगी देख मेरी बादल भी हुआ हैरां। अब्र बनकर जो मेरे हाथों में गिरा करता है।। प्रभात..........

दिल से बने रिश्ते.......!!! Hindi suvichar

Image
शीशा और पत्थर संग रहे तो, बात नहीं घबराने की.........!! शर्त इतनी है की बस दोनों, ज़िद ना करें टकराने की.........!! रिश्ता होने से रिश्ता नहीं बनता, रिश्ता निभाने से रिश्ता बनता है........!! दिमाग से बनाए हुए रिश्ते, बजार तक चलते हैं..........!! और...... दिल से बनाए हुए रिश्ते, आखिरी सांस तक चलते हैं..........!! प्रभात........

નવલી નવરાત્રી નો આ પર્વ છે આપણો.....!!! Navratri poem

Image
નવલી નવરાત્રિ નો‌ આ પર્વ છે આપણો, ખૂબ આનંદ ભેર એને તમે માણજો...! નવ દિવસ છે આ માં ના નવ રૂપ ના, નવ દુર્ગા ની પુજા ભાવ ભક્તિ થી કરજો...! પહેરીને ચણીયાચોળી અને કેડિયું, આપણી સંસ્કૃતિ‌ નું ખુબ ગૌરવ વધારજો...! ઢોલ ડિજે ના તાલે સૌ રમજો ખેલૈયા, પણ નજરો માં થોડી શરમ હયા ને રાખજો...! મનમાં ભાવ માં અંબા નો‌ રાખી, આબરૂ બહેનો ની તમે પોતાની માન જો......!!! નવરાત્રિ ની હાર્દિક શુભકામનાઓ મારા વ્હાલા મિત્રો ને  🙏જય શ્રી માં અંબા ભવાની 🙏 પ્રભાત.........

मुझे तुमसे कितना प्यार है........!!! Hindi love poem

Image
सुनो....... जब कभी मिलो तो, देखना तुम मेरी आंखों को...! समझना तुम कभी, इनकी खामोशी भरी बातों को...! बातें ये वो हैं जो, मैं तुमसे कभी कहे न पाया...! खता मेरी बस इतनी है की, उन बातों को मैं इशारों में भी न समझा पाया...! कहते हैं मोहब्बत तो, दो दिलों से जुड़ा एक एहसास है..! फिर तुम क्यूं समझ न पाए की, मुझे तुमसे कितना प्यार है........!!! प्रभात........ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

अब हमें है अपने देश को बचाना.........!!! Hindi suvichar

Image
हिन्दू धर्म से नफ़रत, ये कुरान नहीं कहता.... भारत की मस्जिदें तोड़ो, ये राम नहीं कहता.... रोटी का कोई धर्म नहीं होता, पानी की कोई जात नहीं होती.... जहां इंसानियत जिंदा हो, वहां मजहब की बात नहीं होती.... यह तेरा राष्ट्र यह मेरा राष्ट्र ओ करने वाले, एक घर में अपनों के लिए कोई दीवार नहीं होती.... किसी को लगता हिन्दू खतरे में, किसी को लगता मुसलमान ख़तरे में.... धर्म का चश्मा उतारकर तो‌ देखो यारों, भ्रष्ट और गद्दारों से हमारे देश को है खतरा.... न शक्त कानून हमारा ना ही नेताओं में इमान है, देश उन्नति कहां से करें जब अनपढ़ हो नेता हमारा.... अपने सोए ज़मीर को जगाओ, किसी के बहकावे में मत आओ.... क्या सही है क्या ग़लत, यह सवाल हम खुद से पुछे.... शहिदों ने अपनी शहादत से, इस देश को आजाद है किया... चलो फिर से ले इन्कलाब का नारा, अब हमें है अपने देश को बचाना.........!!! वंदे मातरम् 🙏 प्रभात..............

तुमसे दूर रहकर अब मुझे जिना नहीं आता....!!! Sad love poem

Image
तुमसे दूर रहकर जो दिन गुजरते है ना जाना, जिंदगी में उन दिनों का कोई वजूद नहीं होता। यूं तो दिल की धड़कनों से चलती है मेरी सांसें, पर इन धड़कनों में तब कोई एहसास नहीं होता। चलते रहते हैं जेहन में बस एक तेरी ही खयाल, तेरे सिवा जेहन में और कोई खयाल नहीं होता। चला जाता हूं उन जगहों पर जहां हम मिले थे, बिती यादों के सिवा वहां तेरा निसान नहीं होता। सोचता हूं लिख दूं आज तेरी चाहत पे कोई नज्म, मगर तेरी जुदाई में शब्दों में कोई भाव नहीं होता। फुरकत के लम्हें बड़ी मुश्किल से कटते हैं जाना, बस तुमसे दूर रहकर अब मुझे जिना नहीं आता। प्रभात............ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

मन मंदिर में बसने वाले प्रभु श्रीराम....!!! Hindi suvichar

Image
कंद-मूल खाने वालों से, मांसाहारी डरते हैं।। "पोरस" जैसे शूरवीर को, नमन "सिकंदर" करते हैं।। चौदह वर्षों तक खूंखारी, वन में जिसका धाम था।। मन मंदिर में बसने वाले, वह शाकाहारी "राम" थे।। चाहते तो वह खा सकते थे, मांस पशु के ढेरों में।। लेकिन उनको प्यार मिला, "शबरी" के जूठे बेरों में।। प्रभात......