Posts

कमाल है ना........!!! Hindi suvichar.....

Image
कमाल है ना........ आँखें तालाब नहीं, फिर भी भर आती है.......! दुश्मनी बीज नहीं, फिर भी बोयी जाती है........! होठ कपड़ा नहीं  फिर भी सिल जाते है........! किस्मत सखी नहीं  फिर भी रूठ जाती है.........! बुध्दि लोहा नहीं, फिर भी जंग लग जाती है........! आत्मसम्मान शरीर नहीं, फिर भी घायल हो जाता है........!       इन्सान मौसम नहीं, फिर भी बदल जाता है........!!!! प्रभात.........

स्वयं पर विश्वास रखो.......!!! Hindi suvichar

Image
यदि आपने चाँद को देखा,  तो आपने ईश्वर की सुन्दरता देखी…....! यदि आपने सूर्य को देखा,  तो आपने ईश्वर का बल देखा…....! यदि आपने आइना देखा तो  आपने ईश्वर की सबसे सुंदर रचना देखी......! इसलिए स्वयं पर विश्वास रखो, जीवन में हमारा यही उद्देश्य होना चाहिए….....!!! प्रभात.........

मैं प्यार भी लिखू तो, तेरा नाम लिखा जाता हैं......!!! Hindi love poem

Image
अलफ़ाज़ की शक्ल में, एहसास लिखा जाता हैं......! यहाँ पानी को भी, प्यास लिखा जाता हैं......! मेरे ज़ज़्बात से वाकिफ हैं, मेरी कलम, कभी पढ़ लेना मेरी लिखावट को दिल से......! मैं प्यार भी लिखू तो, तेरा नाम लिखा जाता हैं......!!! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

हो कर मुशक पर सवार......!!! Hindi Ganesh chaturthi poem

Image
हो कर मुशक पर सवार, बप्पा चले भक्तों के द्वार......! ढोल ताशे की धून पर, नाचे सारा हिंदुस्तान...........! उड़ा कर अबीर गुलाल, करी फूलों की बरसात.........! हर नर नारी यही कहे, बप्पा पधारो हमारे द्वार........! भोग लगाकर मोदक का, करनी है सेवा पुजा तुम्हारी....! हर विघ्नों को दूर करना, विघ्नहर्ता तुम हमारी............! तुम्हारे आने से पावन, हो जाती कुटिया हमारी.........! हर कष्टों को हर लेते, कष्टहरता तुम हमारी.............! अंधेरा जीवन का मिट जाता, पा कर दर्शन तुम्हारे..............! ऐसा नूर है चेहरे में, बप्पा हर छबी में तुम्हारी.........! पर घड़ी विसर्जन की जब आती, मन भावुक हो जाता...............! अगले बरस तुम जल्दी आओगे, यही आस मन को हंसाती.......!!!! ।। वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा ।। ।। निर्विघ्नम कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा।। गणपति बप्पा मोरिया......              मोरिया रे मोरिया.......                            गणपति बप्पा मोरि...

तू पास न सही, मेरे साथ तो है.....!!! Hindi love poem

Image
तू पास न सही, मेरे साथ तो है.....! तू दूर ही सही, मेरे एहसासो में तो है.....! तेरी यादें ही सही जो, मेरे दिल में धडकती तो है.....! कोई फरियाद नही, बस तेरी उम्मीद तो है.....! बेवजह तुझसे मिलने की, इस दिल में तड़प तो है.....! तू तकदीर में न सही  मेरीे जिंदगी में तो है.....! ढूँढे तुझे हर जगह मेरी नज़र, मेरी पर इन आँखों में तो है.....! सावन की बूंदो में न सही  इन पलकों की आंसूओं में तो है.....! मेरे कदमों के साथ न सही, मेरे साये के साथ तो है......! तेरे पावन चरणों में ही सही  मेरे जीवन की हर साँस में तो है.....! मेरा प्यार मेरा प्रभात, हमेशा मेरे साथ तो है......! प्रतिभा.......... तेरा मेरा साथ रहे👫💞

बात छोटी है पर समझो तो सीख बड़ी है....!! Hindi suvichar

Image
बात छोटी है पर समझो तो सीख बड़ी है.... ”ज़िन्दगी” बदलने के लिए,                लड़ना पड़ता है..! और आसान करने के लिए,                समझना पड़ता है..! वक़्त आपका है,     चाहो तो,               सोना बना लो.... और चाहो तो.               सोने में गुज़ार दो..! अगर कुछ अलग करना है तो,               भीड़ से हटकर चलो..! भीड़ साहस तो देती है पर,               पहचान छीन लेती है…! मंज़िल ना मिले तब तक हिम्मत,               मत हारो और ना ही ठहरो…. """क्योंकि""" पहाड़ से निकलने वाली नदियों ने, आज तक रास्ते में किसी से नहीं पूछा कि…                 समन्दर कितना दूर है.....!!! प्रभात.......

मोहब्बत भी इम्तिहान लेती है....!!! Hindi sad love poem

Image
मोहब्बत भी इम्तिहान लेती है.... गर प्यार होगा सच्चा तो, हमें वो कभी ना ठूकराएगा....! जो हमारी खुशी के लिए हो जिन्दा, भला हमें वो कैसे दुखी देख पाएगा.....! प्यार तो रब की ईबाद्त का नाभ होता है, भला इंसान अपने रब को कैसे रूलाएगा.....! गर फिर भी छोड़ कर चला जाए तो, एतबार रखना वो इंसान नही सच्चा....! भगवान तुम्हें सच्चे प्यार से, एक दिन जरूर मीलाएगा.....! एसे झुठे लोगों के जाने से, अफसोस क्यूँ करना.....! भला एक पथ्थर दिल, एक सच्चे दिल से दिल कैसे लगाएगा....! दिल तो नादान हैं लोगों के जाने पर आँसू बहाएगा.....! अपनी आँखों में आँसू लाने से पहेले, बस एक बात को सोचना, जो चंद पल निभा ना सके साथ, वो जिन्दगी भर का साथ क्या निभाएगा....!! प्रभात.........