Posts

मैं इसलिए मुस्कुरा लिया करता हूं....!!! Hindi suvichar

Image
उलझने हैं बहुत, पर इन्हें सुलझा लिया करता हूं... फोटो खिंचवाने वक्त, मैं अक्सर मुस्कुरा लिया करता हूं... क्यूं नुमाइश करूं मैं, अपने माथे के शिकन की... मैं अक्सर मुस्कुरा कर, इन्हें मिटा दिया करता हूं... क्योंकि........... जब लड़ना है खुद को खुद से ही तो, हर जित में मैं कोई फर्क नहीं रखता हूं... हारूं या जीतूं  इसका मुझे कोई रंज नहीं है... इसलिए........ कभी खुद को जिता देता हूं... तो कभी खुद से जीत जाता हूं... मैं इसलिए मुस्कुरा लिया करता हूं....!! प्रभात............

तुम्हारा इंतज़ार है.....!!! Hindi love poem

Image
तुम पुकार लो, तुम्हारा इंतज़ार है......! ख्वाब बुन रही है रात, और हम बेकरार है......! होंठों पर लिए हुए, दिल की बात हम......!! जगते रहे हम, और कितनी रात......! मुख्तसर सी बात है, बस तुमसे ही प्यार है......!! बस तुम्हारा इंतज़ार है.......!! दिल बदल तो जाएगा, तेरे ही ख्याल से......! हाल मिल गया मेरा, तुम्हारे अपने हाल से......!! रात का करार, की हम बेकरार......! बस तुम्हारा इंतज़ार है......!!! प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫 💞

कभी हिम्मत न हारो... थोड़ा वक्त तो लगता है....!!! Hindi motivation poem

Image
पानी को बर्फ़ में बदलने में वक्त लगता है....! ढले हुए सूरज को निकालने में वक्त लगता है...! थोड़ा धीरज रख थोड़ा और जोर लगाते रहना, ज़ंग लगे दरवाजे को खुलने में वक्त लगता है...! कुछ देर रूक कर फिर से चल पड़ना तू, हर ठोकर के बाद संभलने में वक्त लगता है...! बिखरेगी वहीं चमक तेरे वजूद से, तू महसूस करना, टूटे हुए मन को संवारने में थोड़ा वक्त तो लगता है...! जो तुने कहा कर के दिखाएगा एक दिन, यकिन रखना, गरजते हुए बादल को भी बरसने में वक्त लगता है...! आज गम का अंधेरा है तो कल सुख सूर्य भी होगा, परमात्मा को भी तुझे जानने में थोड़ा वक्त तो लगता है...!! प्रभात...........

मैं शिव हूं.......!!! Hindi god poem

Image
विभत्स हूं..... विभोर हूं.....       मैं समाधी में ही चुर हूं.... मैं शिव हूं..... मैं शिव हूं.... मैं शिव हूं..... धनधोर अंधेरा ओढ़ के....       मैं जन जीवन से दूर हूं....             श्मशान में हूं नाचता....                    मैं मृत्यु का गुरूर हूं..... मैं शिव हूं..... मैं शिव हूं.... मैं शिव हूं..... साम, दाम तुम्हीं रखो.....        मैं दंड में संपूर्ण हूं.... मैं शिव हूं..... मैं शिव हूं.... मैं शिव हूं..... चीर आया चरण में.....       मार आया मैं को मैं.....             मैं.... मैं.... नहीं.....                     मैं भय नहीं....                            मैं भोलानाथ हूं...... मैं शिव हूं..... मैं शिव हूं.... मैं शिव हूं..... 🙏जय महाकाल 🙏 महाशिवरात्रि की शुभ...

ऐसा तो जीवन में होता है..... Hindi suvichar

Image
छोड़ो भी..... ऐसा तो जीवन में होता है..... कभी कुछ पाना तो, कभी कुछ खोना पड़ता है.... लेकिन इससे डर कर, संध्या के सिंदूरी प्रकाश में, तुलसी के नीचे दिया जलाना, थोड़े ही बंद किया जाता है.... भगवान बात सुनें न सुनें, फिर भी मंदिर तो रोज जाना पड़ता है... जो‌ जलाते नहीं दिए मंदिर में, वो अपनी राहों में अंधेरा फैलाते हैं....!!! प्रभात......

दिल में यही खयाल आता है.....!!! Hindi love poem

Image
दूर से उसे आता देख,          दिल में यही खयाल आता है....! हवा बन के छु लूं उसे,          उस पर बड़ा प्यार आता है....!! चलती है जब वो हवाओं में,          लहरा के अपना आंचल....! दामन बन के उससे लिपट जाऊं,          दिल में यही खयाल आता है....!! पुछती है जब वो हाल-ए-दिल,           पास आ कर मेरा....! शब्द बन के छु लूं उसके लब,          दिल में यही खयाल आता है....!! जब वो बैठ के करती बातें सारी,           ले कर हाथों में मेरा हाथ.....! जिंदगी साथ यूं ही गुजर जाए,           दिल में यही खयाल आता है....!! प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

आज घर लौट आएगा, भारत देश का वीर सपूत..!!! Hindi Indian soldier poem

Image
आज घर लौट आएगा, भारत देश का वीर सपूत। आज आसमां में तिरंगा लहराएगा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। आज देश अभिनंदन को अभिनंदन देगा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। आज गूंजेगा हिन्दुस्तान में जय हिंद का नारा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। आज हर देशवासी मुस्कुराएगा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। सलाम तुम्हें करता पुरा देश, ओ भारत देश के वीर सपूत। वंदे मातरम् 🙏 विंग कमांडर अभिनंदन का हार्दिक स्वागत  प्रभात..........