Posts

मन मंदिर में बसने वाले प्रभु श्रीराम....!!! Hindi suvichar

Image
कंद-मूल खाने वालों से, मांसाहारी डरते हैं।। "पोरस" जैसे शूरवीर को, नमन "सिकंदर" करते हैं।। चौदह वर्षों तक खूंखारी, वन में जिसका धाम था।। मन मंदिर में बसने वाले, वह शाकाहारी "राम" थे।। चाहते तो वह खा सकते थे, मांस पशु के ढेरों में।। लेकिन उनको प्यार मिला, "शबरी" के जूठे बेरों में।। प्रभात......

हमें खुद को पहचानना पड़ता है.....!!! Hindi suvichar

Image
एक नाविक बनने के लिए, समंदर में उतरना पड़ता है...! हर दुआ कबूल होने के लिए, रब पर भरोसा रखना पड़ता है...! नफ़रत के साये हो तो, मोहब्बत का चिराग जलाना पड़ता है...! कोई साथ दे या ना दे हमारा, हमें खुद का हमसफ़र बनना पड़ता है...! बेशक जंग लगे हो दरवाजे, पर खोलने का प्रयास हमें करना पड़ता है...! जित हो हमारी तो अच्छा है, पर सिखने के लिए तो कभी हारना भी पड़ता है...! कितना भी कर लो प्रयास, सफलता का पहला नियम जानना पड़ता है...! लोगों को पहचानने से पहले, हमें खुद को पहचानना पड़ता है...! प्रभात............

मां-बाप हमारे......!!! Hindi suvichar

Image
नींद अपनी भुला के, जिसने सुलाया हमको। आंसू अपने गिराकर, जिसने हंसाया हमको। कभी दर्द ना देना यारों, उन हस्तियों को। ईश्वर ने मां-बाप हमारे, बनाया जिनको। प्रभात........

प्यार का नशा......!!! Hindi love poem

Image
प्यार का नशा तो, हर शख्स पे चढ़ा है। लगता है की जैसे प्यार, मयखानों में बिक रहा है। कोई खरीदता है तो, कोई प्यार में बिक रहा है। आज कपड़ों की तरह, हर रोज प्यार बदल रहा है। पर प्यार के सही मायने, यहां कौन समझ रहा है.? सिर्फ जिस्मों के लगाव को ही, हर शख्स प्यार समझ रहा है।।। प्रभात...........

खुद को समझ लीजिए......!!! Hindi suvichar

Image
दुःख में स्वयं की एक अंगुली,         आंसू पोंछती है, और सुख में दसो अंगुलियाँ        ताली बजाती है, जब स्वयं का शरीर ही ऐसा,           करता है तो, दुनिया से गिला-शिकवा          क्या करना...!! दुनियाँ की सबसे,       अच्छी किताब,               हम स्वयं हैं... खुद को समझ लीजिए,        सब समस्याओं का,               समाधान हो जाएगा...!!! प्रभात.........          

वो है आपका सच्चा प्यार.......!!! Hindi love poem

Image
सुबह उठते ही जब आंख खुले और, किसी का चेहरा देखने का मन हो जाए..... तो वो है प्यार..... मंदिर में दर्शन करने के समय, किसी के पास होने का एहसास हो जाए..... तो वो है प्यार..... पुरे दिन की थकान, जिसके साथ बैठने से दूर हो जाए.... तो वो है प्यार..... सर जिसकी गोद में रखकर, मन हल्का हो जाए..... तो वो है प्यार..... किशिश करने के बाद भी, हम जिससे नफ़रत न कर पाए..... तो वो है प्यार..... ,,,और,,, ये सारी लाईनें पढ़ते वक्त, जिसका चेहरा नज़र के सामने आ जाए.... तो समझ लेना की, वो है आपका सच्चा प्यार.......!!! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

नर नारी है एक समान...!!! Hindi suvichar

Image
नर नारी है एक समान... प्रकृति की अद्भुत रचना नारी... नर को भी जन्म देती नारी... इस लिए पुज्य पद अधिकारी नारी... प्रिया, प्रेयसी, पत्नी, माता... सखि संगिनी बेटी राज दुलारी... ममता से सींचती मानवता को... जैसे सावन की बदली कारी... फिर क्यों बंधन है उसपर... जो प्रकृति की सरीखी सुखकारी नारी... प्रभात............