Posts

Showing posts from December 6, 2018

हर इंसान में क्या होना अच्छा है.....??? Hindi suvichar

Image
💠 नशा कोई करो न करो,         पर जरा सा सुरूर रखना अच्छा है......! 💠मतलबी लोगों से तो,         हमेशा दूर रहना ही अच्छा है......! 💠अपनी खुद्दारी का,         गुरुर होना भी अच्छा है.....! 💠सत्य वचन कहने के लिए,         मशहूर रहना भी अच्छा है.....! 💠घमंड न आ जाए कहीं धन दौलत का...यारों....,        इसलिए थोड़ा मजबूर होना भी अच्छा है.......!!! प्रभात............

रात आती है तेरी याद लिए आती हैं.....!! Hindi love poem

Image
रात आती है तेरी याद लिए आती हैं.....!! रात आती है तेरी याद लिए आती है... यादों की रंगीन बरात लिए आती है...            यह मुश्किल है कि तेरी याद ना आये, कैसे भूलूं वो मुलाक़ात लिए आती है...            यादों के भंवर मे किनारा नही मिलता... आसमा मे दुसरा सितारा नही मिलता...            तनहा दिल है मेरा तेरे इंतज़ार मे, जीने का और सहारा नही मिलता...            कोशिश तुम्हारे पास आने की है...  प्यार भरे दिल मे समाने की है...                 ये दूरियां कब ख़त्म होगी, एहसास जवा तुम्हे पाने की है...                और इंतज़ार बेक़रार किये जाती है... नींद भी मुझसे इनकार किये जाती है...           आँखों मे सिर्फ तेरे ख्वाब लिए आती है; रात आती है तेरी याद लिए आती है....!!! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞