Posts

Showing posts from October 27, 2018

अनकही मन की बातें......!!! Hindi suvichar

Image
एक सच छुपा होता है, जब कोई कहता है,          👉मज़ाक था यार..... एक फीलिंग छुपी होती है, जब कोई कहता है,         👉मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता..... एक दर्द छुपा होता है, जब कोई कहता है,          👉It's ok...... एक जरूरत छुपी होती है, जब कोई कहता है,         👉मुझे अकेला छोड़ दो..... एक गहरी बात छुपी होती है, जब कोई कहता है,         👉पता नहीं..... बातों का समंदर छुपा होता है, जब कोई,          👉ख़ामोश रहता है..... इस लिए एक ओपन हार्ट सर्जरी के बाहर लिखा था कि, अगर दिल खोल लेते यारों के साथ, तो आज ना खोलना पड़ता औजारों के साथ....!!! प्रभात..........

मेरे मन की बात लिख देता हूं.......!!! Hindi Human being poem

Image
नज़रें, चेहरा और फितरत मैं, सबकी पढ़ लेता हूं....! कौन कहेता है की मैं, सिर्फ कविता ही लिख लेता हूं....! उन्हें भी गले लगा लेता हूं, जो मुझसे खफा रहते हैं....! मुस्कुरा कर दिलों की सारी, मैं रंजिशे मिटा देता हूं....! बड़े बुजुर्गो का आदर करना, यह मेरे संस्कार है....! अपने मां-बाप को मैं, भगवान् का दर्जा देता हूं....! कदर करता हूं उन रिश्तों की, जिन रिश्तों से जुड़ा हूं मैं....! हर रिश्तों का फ़र्ज़ मैं, बखुबी निला लेता हूं....! धर्म, जाति को परे रख, सिर्फ इंसानियत को पहचानूं मैं....! मन को मेरे जो सही लगे, हमेशा वही मैं लिख देता हूं....! प्रभात........