Posts

Showing posts from November 25, 2018

दुनिया में सबकुछ है पर किसी को सुकून नहीं है.....!!! Hindi suvichar

Image
स्वर्ग में सबकुछ है,             पर मौत नहीं है..... गीता में सब लिखा है,            ‌ पर झूठ नहीं है..... दुनिया में सबकुछ है,             पर किसी को सुकून नहीं है..... और,,,, आज के इंसान में,              सब्र नहीं है..... इस लिए तो कहा है.... ना खुशी खरीद पाता हूं..... ना गम बेच पाता हूं..... फिर भी ना जाने क्यूं,              मैं हर रोज कमाने जाता हूं.......!!! प्रभात..........    

मेरी प्यारी पत्नी वो तुम हो......!!! Hindi family poem

Image
सुंदर, सुशील, सर्व गुण सम्पन्न है जो पत्नी, मेरी नजर में वो तुम हो...!! सृष्टि की तू सुंदर रचना, मेरे सपनों की सुंदर परी वो तुम हो...!! मेरे जिवन के बाग में, मिठे मधुर जो गीत गुनगुनाती, कोयल वो तुम हो...!! मेरे जिन्दगी के गुलशन में महकते खिलते, फूलों की मलन वो तुम हो...!! सुख दुख के समय की साथी मेरी हमसफर, जिवन संगीनी वो तुम हो....!! दुखों के सागर में से, सुख के मोती चुन ले आने वाली, हंसिनी वो तुम हो....!! छोडा जब सबने मेरा साथ, तब तुमने साया बनके मेरा साथ निभाया,  मेरा हमसाया वो तुम हो...!! मेरे सुख में सुखी मेरी दुख में दुखी हो कर, सात फेरों के हर वचन निभाए, मेरी अर्धांगिनी वो तुम हो...!! क्या कहूं मैं इस से ज्यादा की  मेरा सर्वस्व और दिल में जो धडकती है, मेरी धड़कन भी वो तुम हो...!! हर जन्म की मेरी जिवन साथी, ईश्वर ने जो मुझे दिया, तोहफा वो हसीन, मेरी प्यारी पत्नी "प्रतिभा" वो तुम हो...!! प्रभात....... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞