Posts

Showing posts from December 31, 2018

नए साल २०१९ की शुभकामनाएं......!!! Hindi New year poem

Image
नए वर्ष में नई पहल हो। कठिन ज़िंदगी और सरल हो।। अनसुलझी जो रही पहेली। अब शायद उसका भी हल हो।। जो चलता है वक्त देखकर। आगे जाकर वही सफल हो।। नए वर्ष का उगता सूरज। सबके लिए सुनहरा पल हो।। समय हमारा साथ सदा दे। कुछ ऐसी आगे हलचल हो।। सुख के चौक पुरें हर द्वारे। सुखमय आँगन का हर पल हो।। Happy New year 2019 प्रभात.........

आज वो मुझसे मुहब्बत करने लगे है......!!! Hindi love poem

Image
रहते थे जो कलतक ख्वाबो में  आज वो मेरे दिल में रहने लगे है | रहते थे जो नजरों में तसवीर बनके  आज वो हमारे रुबरु होने लगे है | रहती थी उनकी महक इन हवाओ में  आज वो मेरी सांसों में महकने लगी है | करती थी कलतक सबसे उनकी बातें  लबों से उनकेआज मेरी बातें होने लगी है | रहते थे जो चाँद की तरह कहीं दूर  आज वो मेरे पास ही रहने लगे है | डरती थी उनसे कलतक इजहार करने से  आज वो मुझसे बेइन्तहा मुहब्बत करने लगे है | प्रतिभा........ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞