Posts

Showing posts from January 24, 2019

अगर तुम मिलने आ जाओ....!!! ( Agar tum Milne aa jao...!! ) Hindi love poem

Image
तमन्ना आज फिर मचल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! ये मौसम भी बदल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! मुझे बस ग़म यही है की, मैंने जिंदगी में कुछ पाया नहीं, ये ग़म दिल से निकल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! ये दुनिया भर की उलझनें, ये काम काज की थकावटे, सारी परेशानी मिट जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ....! यूं तो हमदर्द सभी हैं मेरे, बस तुम ही मिलते नहीं मुझसे.... ये जमाना मुझसे जल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ.....!!! प्रविन.........✍ तेरा मेरा साथ रहे 👫💞 Tamanna aaj fir machal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Ye maosam bhi badal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Mujhe bas gum yahi hai ki, Maine zindgi me kuchh paya nahi, Ye gum bhi Dil se nikal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Ye duniya bhar ki uljhane, Ye kaam kaaz ki thakavte, Sari paresani mit Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Yun to humdard sabhi Hain mere, Bas tum hi milte nahi mujhse, Ye jamana mujhse jal Jaye, Agar tum Milne aa jao..........! Pravin.....

हम ने क्या खोया और आज क्या पाया है.....!!! Hindi suvichar

Image
जब घड़ी एक आध के पास होती थी, तब समय सबके पास होता था, बोलचाल में हिंदी का प्रयोग भी होता था, और अंग्रेज़ी तो पीने के बाद ही बोली जाती थी, सायकिल होती थी, जो चार रोटी में चालीस की एवरेज देती थी, चिठ्ठी पत्री का जमाना था, पत्री में व्याकरण की अशुद्धि होती थी, पर आचरण शुद्ध हुआ करता था, शादी में घर की औरतें ख़ाना बनाती थी, और बाहर की औरतें नाचती थी, अब बाहर की औरतें खाना बनाती है, और घर की औरतें नाचती हैं, गांव के चौबारों पर पहले, बड़े बुढों की बैठक होती थी, अब चार दिवारो में कुछ सहमे हुए, तो कुछ की वृद्धाश्रम में जिंदगी गुज़रती है....!!! कभी सोचना बीते जमाने को याद कर के, हम ने क्या खोया और आज क्या पाया है.....!!! प्रभात...........

आज कुछ ऐसा कर जाओ.....!!! Hindi love poem

Image
मेरी आंखों में ना देखो तुम, मेरे दिल में उतर जाओ.. ना परवाह करो इस दुनिया की, आज कुछ ऐसा कर जाओ.. चुरा लो मेरी सांसें को तुम, मेरे हर लफ्ज़ ले जाओ.. कोई सुने तो झुम उठे, गीत कोई ऐसा गुनगुनाओ.. चले जाओ तुम वहां तक, जहां मीलों तक कोई ना हो.. फिर जब दिल गवाही दे, तो मुझे भी अपने साथ ले जाओ.. करना फिर स्पर्श मुझको तुम, मेरे बालों को सहलाना.. बढ़ाकर मेरी प्यास तुम, मेरी रूह में समा जाओ... नस नस दहकते शोलों के, एहसास तुम‌ भर जाओ... मर करृ भी ना भूलें हम, आज ऐसा तुम कुछ कर जाओ....!! प्रभात.............. तेरा मेरा साथ रहे 👫💞