Posts

Showing posts from January 22, 2019

अपनी पत्नी का सम्मान कीजिए...!!! Hindi suvichar

Image
अपनी पत्नी का सम्मान कीजिए... अपना सब-कुछ त्याग जो, पति के घर आती है.... उससे बड़ा कोई त्यागी नहीं जो, आपका घर संसार संवारती है.... तन सौंप दिया मन सौंप दिया, कुछ और न बचा अब मेरे पास.... जो तुमसे है मेरे हमदम, भगवान से भी वो आस‌ नहीं... जिस दिन हम हुए एक-दूजे के, उस दिन से दुनिया से अंजान हुई.... दो जिस्म मगर एक जान हैं हम, एक दिल के दो अरमान हैं हम....!! प्रभात 💞 प्रतिभा तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

सच्चे प्यार की परिभाषा......!! Hindi love poem

Image
प्यार वो नहीं जो, पहली नजर में हो जाता है.....! प्यार तो वो है जो, आख़री सांस तक साथ निभाता है.....! प्यार वो नहीं जो, I LOVE YOU कह कर जताया जाता है.....! प्यार तो वो है जो, बिन कहे समझ में आता है.....! प्यार वो नहीं जो, मीठे-मीठे ख्वाब दिखाता है.....! प्यार तो वो है जो, कंधे पर सर रख सुलाता है.....! प्यार वो नहीं जो, हर वक़्त सुनहरा नजर आता है......! प्यार तो वो है जो, मीठी नोंक-झोंक में साथ लाता है......! प्यार वो नहीं जो, बस गुणों से हो जाता है......! प्यार तो वो है जो, अवगुणों को भी अपनाता है......! प्यार वो नहीं जो, चेहरे की सुंदरता से हो जाता है.....! प्यार तो वो है जो, मन की सुंदरता को पहचान दिलाता है.....! प्यार वो नहीं जो, गुलाब की पंखुड़ियों से मिलता है.....! प्यार तो वो है जो, उसके कांटों से भी रूबरू करता है.....! प्यार वो नहीं जो, लोगों में रिश्ता बनाता है......! प्यार तो वो है जो, दो परिवारों को मिलाता है......! प्यार वो नहीं जो‌, कागज के टुकड़ों से टूट जाता है......! प्यार तो वो है जो, जिंदगी और मौत से भी परे जाता है..