Posts

Showing posts from February 20, 2018

आईना-ए-जिंदगी.....G...m.....Hindi poem

Image
हर रात को चाँद का, सिंगार नहीं मिलता......! हर डालीं को फूलों का, प्यार नहीं मिलता.....! अरमान बहोत होते हैं, इस दिल में पर.....! हर किसी को मन चाहा, संसार नहीं मिलता.....! कश्तियां तो बहोत फिरती है, साहिल की लहरों पर.....! यहां हर कसती को, किनारों का प्यार नहीं मिलता....! आशियाने बिखर जाते हैं, हवा के हलके झोंके से.....! हर किसी को चैन की, अटूट दिवार नहीं मिलती.....! ये जिवन काँटों से भरी, बगीया का एक गुलाब है.....! यहां हर गले के लिए, फूलों का हार नहीं मिलता....!* गीत बहोत होते हैं, होंठों पर जिवन के.....! पर हर गीतों को साज की, वो धार नहीं मिलता....! ये जिन्दगी छलावा है, बस‌ एक दिखावा है.....! यहां कभी किसी को, सच्चा एक यार नहीं मिलता....! हमनें यही सोचकर, सब्र कर लिया है "प्रभात....!" की यहां हर इंसान को, इंसान का प्यार नहीं मिलता....!!* सुप्रभात दोस्तों 🔆🙏 हंसते मुस्कुराते रहो 😊💖 प्रभात......

क्या मेरी दुनिया सज़ा लोगी तुम..... Hindi love poem ......

Image
लाखों की भीड़ में मुझे, क्या पहेचान लोगी तुम.. बढ़ा दूँ अपना हाथ जो  क्या थाम लोगी तुम.. जोड़ीया तो अक्सर,  बनती है आसमानो में... सातो जनम का साथ, क्या निभा लोगी तुम.. कहेते हैं मोहोब्बत बस, होती है एक ही बार.. क्या मेरे साथ सारी उम्र, बीता लोगी तुम.. अगर चला जाऊँ मैं कभी, किसी ओर दूर तुमसे.. क्या मेरे निशान पर, अपने कदम बढ़ा लोगी तुम.. मेरी तनहा जिन्दगी मे, तेरी ही कमी सी है.. बनकर दिल का हिस्सा  क्या मेरी दुनिया सजा लोगी तुम.. प्रभात...... तेरा मेरा साथ रहे 👫