Posts

Showing posts from March 16, 2019

ये तो है बस प्यार......!!! Hindi love poem

Image
क्यों ये दिल है उनके लिए बेकरार?         चाहती हैं आँखें करना उनका दीदार, क्यों बेचैन है मन उनसे मुलाकात को?         पता नहीं है ये कशिश या है ये प्यार, उन्हें तो है मोहब्बत मुझे है ये पता,        आँखों से कर दिया है उन्होंने इज़हार, करते हैं वो याद मुझे दिन रात और         हर वक़्त उन्हें रहता है मेरा ही इंतज़ार,  मैं भी गुम रहती हूँ उनके ही ख्यालों में,        नहीं ये कशिश नहीं ये तो है बस प्यार... प्रतिभा....  तेरा मेरा साथ रहे👫💞

जी ले आज जिंदगी को कल किसने देखा है.....!!! Hindi suvichar

Image
जो नसीब में है,      वो चलकर आएगा....! जो नहीं है,      वो आकर भी चला जाएगा....! जिंदगी को इतना सिरीयस मत लो दोस्तों, यहां से जिंदा बचकर कोई नहीं जाएगा.....! एक सच यह भी है की..... अगर जिंदगी इतनी अच्छी होती, तो हम इस दुनिया में रोते रोते ना आते....! लेकिन एक मीठा सच यह भी है की.... अगर जिंदगी बुरी होती, तो हम जाते जाते लोगों को रूलाकर ना जाते....! इसलिए जी ले आज जिंदगी को,      कल किसने देखा है.....!!! प्रभात..........