Posts

Showing posts from March 27, 2018

एक हसीन फूल के जैसी है वो...... Hindi love poem

Image
एक हसीन फूल के जैसी है वो...... बड़ी नटखट बड़ी प्यारी है वो...... जैसे खुशबू घुल जाती हवाओं में, सब से ऐसे घुल मिल जाती है ‌वो...... मायूसी कभी उसके चेहरे पर नहीं, हर पल यूं हंसती मुस्कुराती है वो...... बातें उसकी ऐसी के बस सुनते ही रहें, जब मिश्री सी मीठी बातें करती है वो...... उसकी सुंदरता की कोई मिसाल नहीं, जैसे जन्नत से उतरी कोई परि है वो...... कुदरत भी उसके रंग में ही रंग जाती, जब साड़ी पहन घर से निकली है वो...... उसके हाथों से बने खाने की बात ही क्या, ऐसे लजीज पकवान सारे बनाती है वो...... उठ रहे होंगे सबकी ज़हन में बस यही सवाल, क्या नाम है उसका और कैसी दिखती है वो...... प्रभात...... तेरा मेरा साथ रहे 👫

अनमोल विचार.......G....M... Hindi suvichar

Image
🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃      वो कागज की दौलत ही क्या                जो पानी से गल जाये और                          आग से जल जाये       दौलत तो दुआओ की होती हैं                न पानी से गलती हैं                          न आग से जलती हैं...                                                                                                               आनंद लूट ले बन्दे,                 प्रभु की बन्दगी का।                          ना जाने कब छूट जाये,                                   साथ जिन्दगी का।।       🙏🙏🌹सुप्रभात🌹🙏🙏 🍃🍃🍃🍃🍃 🍃🍃🍃 🙏जय श्री राधे श्याम, 🙏 प्रभात.......

जब पास तुम नहीं होती....... Hindi love poem

Image
जब पास तुम नहीं होती, तो ये तन्हाईयां रहती है..........! तेरी यादों में लिपटी, मेरी परछाईयां रहती है...........! गिनता रहता हूं मैं, फुरकत की ये घड़ियां...........! तेरे बिना लबों पर मेरे, बस ख़ामोशीयां रहती है...........! चलता रहता हूं मैं, बेसुध किसी राह पर...........! मेरे हाथों में न जब, तेरी ऊंगलीयां रहती है...........! बेशक रहता हूं मैं, दोस्तों की भीड़ में..........! पर हर तरह तुझे ही मेरी, ये निगाहें ढूंढती रहती है..........! तेरी फिक्र तेरा ख्याल, तब और बढ़ जाता........! तेरी याद से जब मुझे ये हिचकीयां आने लगती है.........! दिल की उदासी को मिटाने, जब कुछ लिखने बैठूं तो..........! कलम भी तेरा नाम लिख के  मुझे और रूलाती है.........! जब पास तुम नहीं होती, तो ये तन्हाईयां रहती है..........! तेरी यादों में लिपटी, मेरी परछाईयां रहती है...........! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫