Posts

Showing posts from August 5, 2018

आज दिन है, देश की आजादी का......! Hindi 15 August poem

Image
आज दिन है, देश की आजादी का......! यह दिन, स्‍वतंत्रता दिवस कहलाता है......! पर गौर से देखो, इस लहराते तिरंगे को.......! इसमें कई शहिदों का, लहू नजर आता है.......! इस देश की, आजादी के लिए.......! कई मां-बाप ने, अपने चराग भी बुझाएं है.......! सिर्फ तारिख बन कर, रह गई उनकी शहादत.......! आज कौन याद, उन शहिदों को करता है.......! महज़ एक छुट्टी बन कर ही, रह गया १५ अगस्त......! अब तिरंगा कौन, अपनी छत पर फहराता है......!! वंदे मातरम् प्रभात..........

उसको याद नहीं........ Hindi sad love poem

Image
                   []==={{{💔 गजल 💔 }}===[] कोई एहसास भी उसको याद नहीं....! कोई बात भी उसको याद नहीं....!         एक शक्स ने उसको चाहा था,         वो शक्स भी उसको याद नहीं....! जब शब की बिजली चमकी थी, और बादल टूट के बरसे थे,         हम दोनो जिसमें भीगे थे,         वो बरसात भी उसको याद नहीं....! वो साहिल, दरिया, फूल, हवा, वो वादा साथ निभाने का,        जब सारी रात चाँद को देखता था,        वो रात भी उसको याद नहीं.....! वो कहेती थी मैं सुनाता था, मैं कहेता था वो सुनती थी,         उस लाखों बातो में आज उसे,         "प्रभात" की एक बात भी उसे याद नहीं.....! कोई एहसास भी उसको याद नहीं....! कोई बात भी उसको याद नहीं....! प्रभात.........