Posts

Showing posts from September 11, 2018

तू पास न सही, मेरे साथ तो है.....!!! Hindi love poem

Image
तू पास न सही, मेरे साथ तो है.....! तू दूर ही सही, मेरे एहसासो में तो है.....! तेरी यादें ही सही जो, मेरे दिल में धडकती तो है.....! कोई फरियाद नही, बस तेरी उम्मीद तो है.....! बेवजह तुझसे मिलने की, इस दिल में तड़प तो है.....! तू तकदीर में न सही  मेरीे जिंदगी में तो है.....! ढूँढे तुझे हर जगह मेरी नज़र, मेरी पर इन आँखों में तो है.....! सावन की बूंदो में न सही  इन पलकों की आंसूओं में तो है.....! मेरे कदमों के साथ न सही, मेरे साये के साथ तो है......! तेरे पावन चरणों में ही सही  मेरे जीवन की हर साँस में तो है.....! मेरा प्यार मेरा प्रभात, हमेशा मेरे साथ तो है......! प्रतिभा.......... तेरा मेरा साथ रहे👫💞

बात छोटी है पर समझो तो सीख बड़ी है....!! Hindi suvichar

Image
बात छोटी है पर समझो तो सीख बड़ी है.... ”ज़िन्दगी” बदलने के लिए,                लड़ना पड़ता है..! और आसान करने के लिए,                समझना पड़ता है..! वक़्त आपका है,     चाहो तो,               सोना बना लो.... और चाहो तो.               सोने में गुज़ार दो..! अगर कुछ अलग करना है तो,               भीड़ से हटकर चलो..! भीड़ साहस तो देती है पर,               पहचान छीन लेती है…! मंज़िल ना मिले तब तक हिम्मत,               मत हारो और ना ही ठहरो…. """क्योंकि""" पहाड़ से निकलने वाली नदियों ने, आज तक रास्ते में किसी से नहीं पूछा कि…                 समन्दर कितना दूर है.....!!! प्रभात.......