Posts

Showing posts from February 28, 2019

आज घर लौट आएगा, भारत देश का वीर सपूत..!!! Hindi Indian soldier poem

Image
आज घर लौट आएगा, भारत देश का वीर सपूत। आज आसमां में तिरंगा लहराएगा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। आज देश अभिनंदन को अभिनंदन देगा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। आज गूंजेगा हिन्दुस्तान में जय हिंद का नारा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। आज हर देशवासी मुस्कुराएगा, जब आएगा भारत देश का वीर सपूत। सलाम तुम्हें करता पुरा देश, ओ भारत देश के वीर सपूत। वंदे मातरम् 🙏 विंग कमांडर अभिनंदन का हार्दिक स्वागत  प्रभात..........

मुझे सरहद पर जाना है.....!!! Hindi Indian soldier poem

Image
मां तुझसे मिलने आया था, कुछ पल साथ बिताने को। थोड़ी खुशियां देकर जाने को, थोड़ी खुशियां लेकर जाने को। दुश्मन ने धावा बोला है, मां उनको धुल चटाना है। अब तुम मुझको मत रोको, मां मुझे सरहद पर जाना है। आप याद बहुत आते हो पापा, कांधे पर आप ही मुझे घुमाते थे। कभी मां थप्पड़ लगाती थी तो, आप ही चाॅकलेट दे कर मनाते थे। बहुत दिखाई अहिंसा हमने, अब हिंसा का उन्हें पाठ सिखाना है। मेरे शहिद भाईयों का मुझे, अब दुश्मनों से बदला लेना है। पापा मुझको मत रोको, मुझे सरहद पर जाना है। यह वादा है मेरा की मैं लौट के आऊंगा, चाहे जिस्म में जान रहे ना रहे! पर मैं लौट के जरूर घर आऊंगा.....!!! ✊भारत देश बीर जवानों को सलाम ✊ वंदे मातरम् 🙏 प्रभात.........