Posts

Showing posts from March 2, 2019

ऐसा तो जीवन में होता है..... Hindi suvichar

Image
छोड़ो भी..... ऐसा तो जीवन में होता है..... कभी कुछ पाना तो, कभी कुछ खोना पड़ता है.... लेकिन इससे डर कर, संध्या के सिंदूरी प्रकाश में, तुलसी के नीचे दिया जलाना, थोड़े ही बंद किया जाता है.... भगवान बात सुनें न सुनें, फिर भी मंदिर तो रोज जाना पड़ता है... जो‌ जलाते नहीं दिए मंदिर में, वो अपनी राहों में अंधेरा फैलाते हैं....!!! प्रभात......

दिल में यही खयाल आता है.....!!! Hindi love poem

Image
दूर से उसे आता देख,          दिल में यही खयाल आता है....! हवा बन के छु लूं उसे,          उस पर बड़ा प्यार आता है....!! चलती है जब वो हवाओं में,          लहरा के अपना आंचल....! दामन बन के उससे लिपट जाऊं,          दिल में यही खयाल आता है....!! पुछती है जब वो हाल-ए-दिल,           पास आ कर मेरा....! शब्द बन के छु लूं उसके लब,          दिल में यही खयाल आता है....!! जब वो बैठ के करती बातें सारी,           ले कर हाथों में मेरा हाथ.....! जिंदगी साथ यूं ही गुजर जाए,           दिल में यही खयाल आता है....!! प्रभात.......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞