Posts

मत सोच तू ए बंदे...... G...m.... Hindi suvichar

Image
👉 आज का सुविचार🙏😊 मत सोच तू ए बंदे...... अपनी जिंदगी के बारे में...... तेरी जिंदगी तो...... उस रब की अमानत है...... दी है जिंदगी जिसने....... वही उसका रखवाला है....... कुछ सोचना है तो सोच...... अपने कर्मों के बारे में...... क्योंकी...... तुझे अपने साथ...... बस कर्म ही तो ले जाना है...... सुप्रभात दोस्तों 🔆🙏 आप सभी का दिन मंगलमय रहे प्रभात.......

अपने प्यार की लीखुं मैं रोज पाती....... Hindi love poem

Image
अपने प्यार की लीखुं मैं रोज पाती....... मै हुं दिया तू है बाती......  साथ अपना हो ऐसा मेरे साथी...... सिप ‌मै जैसे हो मोती....... मैं हुं दिया..... तुझे पाया तो लगा मुझे ऐसे...... प्रित अपनी हो जैसे सदियों पुरानी....... मैं हुं दिया..... नाता जन्मों का तुझसे ही जोड़ा...... हर जनम तू मिले ये दुआ है मेरी...... मैं हुं दिया..... तेरे आने से रोशन हुई ये जिंदगानी...... बन के साया साथ चलना मेरे हमराही...... मैं हुं दिया..... जलाए रखना ये ज्योत अपने प्यार की..... मिल के दिया संग ओ मेरी ‌बाती...... मैं हुं दिया..... देगी मिसाल एक दिन ये दुनिया हमारी...... लिखेंगे हम मिलकर अपनी प्रेम कहानी....... मैं हुं दिया..... अपने प्यार की लीखुं मैं रोज पाती....... मै हुं दिया तू है बाती......  प्रभात..... तेरा मेरा साथ रहे 👫

मात-पिता के चरणों में नमन.... G...M... Hindi poem

Image
रात चंदा ने लोरी गा कर सुलाया था, सुबह सूरज ने गुदगुदा के जगाया है.......! पर सुबह मेरी तब हुई मेरे यारो, जब मां ने मुझे बेटा कह के बुलाया है......! आंखें खुलते ही मां की सूरत जब देखी, मां की सूरत में जैसे मुझे रब नजर आया है......! सर झुकाया जब मात-पिता के चरणों में, मुझे जन्नत का द्वार भी वहीं नजर आया है.....! हर मुश्किल मेरी आसान होती गई, जब आशिर्वाद मैं ने उनका पाया है......! ढूंढता फिरूं मैं तुम्हें फिर क्यों मंदिरों में, जब मेरे माता-पिता में ही तुम समाए हो......! उनकी पुजा में ही तुम्हारी पुजा करूं, मात-पिता से बढ़कर यहां कौन दुजा है......!! मात-पिता के चरणों में नमन 🙏🌺 सुप्रभात मेरे दोस्तों 🔆🙏 प्रभात........

खुद से ज्यादा तुझे ही चाहूं मैं.....!! Hindi love poem..

Image
बन के तिनका तिनका बिखर जाऊं मैं.....! तू जो समेट ले मुझे तो संवर जाऊं मैं......! बूंद बन के जो गीरूं अब्ऱ से जमी पर, तेरी पलकों में आ कर ठहर जाऊं मैं......! गुल बन के जो खिलूं किसी गुलशन में, तेरी जुल्फों में आ कर महक जाऊं मैं......! बन जाऊं जो फिज़ा की मैं बहती हवा, तुझे छु कर तेरे करीब से गुजर जाऊं मैं......! कभी जो‌ गुनगुनाए तू मेरे गीत ग़ज़लों को, सुर बन के तेरे हसीन लबों पे सज़ जाऊं मैं.....! रब की इबादत में जब तू कोई दुआ मांगे, तेरी हर दुआ की फरियाद बन जाऊं मैं......! क्या मैं सोचुं, क्या मैं चाहूं, कैसे तुझे बताऊं मैं, बस एक तेरी खुशी की खातिर खुद मिट जाऊं मैं.....! पता नहीं मोहब्बत क्या है, और कैसे होती है, बस इतना पता है की खुद से ज्यादा तुझे ही चाहूं मैं.....!! प्रभात...... तेरा मेरा साथ रहे 👫

हे प्रभु .....प्रार्थना ....G....M....Hindi poem

Image
हे प्रभु ..... हर रोज सुबह मैं बस, तेरा नाम ही रटना चाहूं..... नींद आए तो तेरे नाम से, और....…. तेरे नाम से ही जगना चाहूं..... ना चाहुं मैं धन दौलत, मैं तो बस मन का सुकून ही चाहूं..... तू जिस रस्ते पर चलाए, मैं उस रस्ते ही चलना चाहूं..... क्या सही है और क्या ग़लत, इतना भी मुझको ज्ञान नहीं.... हर कार्य आरंभ से पहले, मैं नाम तेरा ही लेना चाहूं..... तू जिस हाल में रखे मुझे, मैं उस हाल में रहना चाहूं..... कभी खफा ना हो जाए तू मुझसे, बस इतनी अरज प्रभु मैं करना चाहूं..... सुप्रभात 🔆🙏 प्रभात.....

एक ख़त मेरे नाम आया है.....! Hindi love poem

Image
एक ख़त मेरे नाम आया है.....! ख़त में उसने दुआ और सलाम भेजा है......! हाल कैसा है मेरा यह सवाल भेजा है.....! कैसे बित रहें हैं लम्हें हमारी जुदाई के......, उसने हर लम्हों की पुरी दास्तां भेजा है.....! कभी मुस्कान तो कभी आंखों में आसूं....., याद में उसने अपना पुरा हाल भेजा है.....! उसे मालूम है मेरी हर खुशी की वजह......, इस लिए ख़त में अपनी तस्वीर भेजी है....! चुम लिया उसके लिखे हर अल्फ़ाज़ को...., दूर हो कर भी बेइंतहा जो प्यार भेजा है....!! प्रभात....... तेरा मेरा साथ रहे 👫

मुहब्बत के मुकद्दर में वो हसीं शाम कभी होती.....sad love Hindi poem ....

Image
मुहब्बत के मुकद्दर में वो हसीं शाम कभी होती सोचता हूं ये जिंदगी तो उसके नाम कभी होती जो फूल उसकी जुल्फों तक नहीं पहुंच सका उसे तोड़ने को वो दिल से परेशान कभी होती मुझे पत्थर समझकर जो हमेशा तराशती रही उस खुदा से हमारी दुआ सलाम कभी होती जिसको देखा किए हर शब उल्फत के आइने में वह अक्स हमारे आशियां की मेहमान कभी होती प्रभात....