एक ख़त मेरे नाम आया है.....! Hindi love poem

एक ख़त मेरे नाम आया है.....!

ख़त में उसने दुआ और सलाम भेजा है......!
हाल कैसा है मेरा यह सवाल भेजा है.....!

कैसे बित रहें हैं लम्हें हमारी जुदाई के......,
उसने हर लम्हों की पुरी दास्तां भेजा है.....!

कभी मुस्कान तो कभी आंखों में आसूं.....,
याद में उसने अपना पुरा हाल भेजा है.....!

उसे मालूम है मेरी हर खुशी की वजह......,
इस लिए ख़त में अपनी तस्वीर भेजी है....!

चुम लिया उसके लिखे हर अल्फ़ाज़ को....,
दूर हो कर भी बेइंतहा जो प्यार भेजा है....!!

प्रभात.......
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem