Posts

प्यार का नशा......!!! Hindi love poem

Image
प्यार का नशा तो, हर शख्स पे चढ़ा है। लगता है की जैसे प्यार, मयखानों में बिक रहा है। कोई खरीदता है तो, कोई प्यार में बिक रहा है। आज कपड़ों की तरह, हर रोज प्यार बदल रहा है। पर प्यार के सही मायने, यहां कौन समझ रहा है.? सिर्फ जिस्मों के लगाव को ही, हर शख्स प्यार समझ रहा है।।। प्रभात...........

खुद को समझ लीजिए......!!! Hindi suvichar

Image
दुःख में स्वयं की एक अंगुली,         आंसू पोंछती है, और सुख में दसो अंगुलियाँ        ताली बजाती है, जब स्वयं का शरीर ही ऐसा,           करता है तो, दुनिया से गिला-शिकवा          क्या करना...!! दुनियाँ की सबसे,       अच्छी किताब,               हम स्वयं हैं... खुद को समझ लीजिए,        सब समस्याओं का,               समाधान हो जाएगा...!!! प्रभात.........          

वो है आपका सच्चा प्यार.......!!! Hindi love poem

Image
सुबह उठते ही जब आंख खुले और, किसी का चेहरा देखने का मन हो जाए..... तो वो है प्यार..... मंदिर में दर्शन करने के समय, किसी के पास होने का एहसास हो जाए..... तो वो है प्यार..... पुरे दिन की थकान, जिसके साथ बैठने से दूर हो जाए.... तो वो है प्यार..... सर जिसकी गोद में रखकर, मन हल्का हो जाए..... तो वो है प्यार..... किशिश करने के बाद भी, हम जिससे नफ़रत न कर पाए..... तो वो है प्यार..... ,,,और,,, ये सारी लाईनें पढ़ते वक्त, जिसका चेहरा नज़र के सामने आ जाए.... तो समझ लेना की, वो है आपका सच्चा प्यार.......!!! प्रभात......... तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

नर नारी है एक समान...!!! Hindi suvichar

Image
नर नारी है एक समान... प्रकृति की अद्भुत रचना नारी... नर को भी जन्म देती नारी... इस लिए पुज्य पद अधिकारी नारी... प्रिया, प्रेयसी, पत्नी, माता... सखि संगिनी बेटी राज दुलारी... ममता से सींचती मानवता को... जैसे सावन की बदली कारी... फिर क्यों बंधन है उसपर... जो प्रकृति की सरीखी सुखकारी नारी... प्रभात............

पिया तेरे नाम का मैं सिंगार करूं....!! Hindi love poem

Image
जब भी मैं बैठूं आईने के सामने, पिया तेरे नाम का मैं सिंगार करूं....! सोचूं मैं जो मेरे अंग पे सजे, उन सारी चीजों को तेरे नाम करूं....! भिगोकर अपनी चाहत से, मेरी उलझी लटों को तू संवार दे....! भार के मुझे तू अपनी बाहों में, सर पे धानी चुनर तू मुझे ओढ़ा दे....! चुटकी भर सिंदूर लगाकर, पिया फिर मेरी सुनी मांग सजा दे....! पिया चेहरा मेरा और खिल जाए, चांद सी बिंदिया जब तू माथे लगा दे....! आंखों में खिंच के काजल की लकीरें, सुर्ख होंठों पे प्यार की लाली लगा दे...! पहनाकर कांच की हरी चुडियां, पांव में बिछुआ और पायल सजा दे....! रोम रोम मेरा खिल जाए पिया, जब तू मुझे अपने हाथों सजा दे....! सात जन्मों का बंधन है हमारा, हर जन्म तू मुझे अपनी अर्धांगिनी बना दे....!!! प्रतिभा............. तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

मैं तेरा ‌‌‌वो विश्वास हूं.......!!! Hindi suvichar

Image
तेरी अच्छी बातों को, याद रखा है....! इसलिए तो, मैं तेरे साथ हूं....! तेरी हर गलतियों को, नज़र अंदाज़ किया है....! इसलिए तो, अबतक तेरे पास हूं....! टूटता नहीं है जो, तेरी छोटी गलतफहमीयों से....! तू जान ले  मैं तेरा वो विश्वास हूं.....!!! प्रभात...........

बिन राधा और मीरा के, प्रेम शब्द भी आधा है......!! Hindi love poem

Image
प्रेम की परिभाषा तो, कृष्ण और राधा है............ बिन राधा और मीरा के, प्रेम शब्द भी आधा है.................. विष को अमृत मान, जब पिया था मीरा ने................... ये सृष्टि तो आज भी, प्रेम में बाधा है............................ प्रेम ही आस्था है, प्रेम ही पुजा है.........…................ प्रेम को रचने वाला भी, देखो खुद विधाता है..................... यूं तो दिवानी थी कृष्ण की, सारी ही गोपियां........................... फिर कृष्ण के साथ, नाम जुड़ा क्यूं राधा है.....................? लोग कहते फिर भी मुझसे, की तुम मत जाना इस पथ पे............. केवल नाम मात्र है यह प्रेम, इसमें बहती आंसुओं की धारा है.........!!!! प्रभात.............