दिल में यही खयाल आता है.....!!! Hindi love poem

दूर से उसे आता देख,
         दिल में यही खयाल आता है....!

हवा बन के छु लूं उसे,
         उस पर बड़ा प्यार आता है....!!

चलती है जब वो हवाओं में,
         लहरा के अपना आंचल....!

दामन बन के उससे लिपट जाऊं,
         दिल में यही खयाल आता है....!!

पुछती है जब वो हाल-ए-दिल,
          पास आ कर मेरा....!

शब्द बन के छु लूं उसके लब,
         दिल में यही खयाल आता है....!!

जब वो बैठ के करती बातें सारी,
          ले कर हाथों में मेरा हाथ.....!

जिंदगी साथ यूं ही गुजर जाए,
          दिल में यही खयाल आता है....!!

प्रभात..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem