बेहतर होगा २०२० का साल........!! Happy new year hindi poem

कुछ ही घंटे बचे हैं अब,
नये साल के आने में,

बीते दिनों को संजो लो,
अपनी यादों के फसाने में,

क्या खोया क्या पाया हमने
उन बीते दिन महीनों में,

इस बात का मलाल छोड़ दो,
तुम आने वाले सालों में,

कोशिश करने से बदलेगा नसीबा,
ये बात कही है पुराणों में,

बदलते दौर ने तो है बदला,
बहुत कुछ इस ज़मानें में,

नफरत को दिल से मिटाकर,
प्यार से रहे हम अपनों में,

धर्म जाति को छोड़ के,
सब को गुंथे एक माला में,

देश उन्नति तभी करेगा,
जब एकता होगी हिन्दुस्तानी में,

बेहतर होगा २०२० का साल,
जब यह संकल्प हो हमारे में....!!

प्रविन..........✍



Comments

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

महिला दिवस..... women's day Hindi poem