तेरी बातें लिखना मुझे अच्छा लगता है...!!! Hindi love Poem

तेरी बातें लिखना मुझे अच्छा लगता है,
इसी बहाने तेरे पास होने का एहसास मुझे होता है।

बिखरने लगते हैं शब्द जब कागज़ पर,
लगे जैसे की तेरा स्पर्श मुझको छूता है।

उड़ने लगता हैं जब मेरा आंचल हवाओं में,
लगता है ऐसे की तू कोई शरारत करता है।

याद आती है वो सारी बातें और मुलाकातें,
जब तेरे ख्यालों में ये दिल रहता है।

उभरने लगती तेरी तस्वीर हर पन्ने पर,
उस फल लगता जैसे तू मेरे बेहद करीब रहता है।।

प्रतिभा..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem