ये तो है बस प्यार......!!! Hindi love poem

क्यों ये दिल है उनके लिए बेकरार? 
       चाहती हैं आँखें करना उनका दीदार,

क्यों बेचैन है मन उनसे मुलाकात को? 
       पता नहीं है ये कशिश या है ये प्यार,

उन्हें तो है मोहब्बत मुझे है ये पता, 
      आँखों से कर दिया है उन्होंने इज़हार,

करते हैं वो याद मुझे दिन रात और 
       हर वक़्त उन्हें रहता है मेरा ही इंतज़ार,

 मैं भी गुम रहती हूँ उनके ही ख्यालों में, 
      नहीं ये कशिश नहीं ये तो है बस प्यार...

प्रतिभा.... 
तेरा मेरा साथ रहे👫💞

Comments

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem