आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली........!!! Hindi Holi poem

गीत फागुन के गाये हमजोली,
आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली...

भीगे मोरी चोली भीगे रे चुनरिया,
रंग दो न तुम मुझे आज ऐसे सांवरिया...

रंग लीए कबसे बैठी है राधा रानी,
आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली...

गीत फागुन के.......

तुमसे तो मेरा हर जन्मों का नाता,
कृष्ण के बिना राधा नाम भी तो आधा...

कहे को बलम अब करते हो देरी,
आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली...

गीत फागुन के.......

तुमरी तो है सारी दुनिया दीवानी,
हमरे लिए तो तुम्हीं हो दुनिया हमारी...

फिर दूर कैसे रहे दिये से ये बाती,
आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली...

गीत फागुन के........

सूना है मधुबन सूनी है ये गलियां,
तुम बिन तो आज खिली नहीं कलियां...

अंखियों से नीर और बहाओ ना मोरी,
आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली...

गीत फागुन के.........

भर पिचकारी रंग दो न तुम मोहे,
तुम बिन ना भाये ये फागुन भी मोहे...

प्रित रंग में रंंगी हूं मैं श्याम तेरी,
आओ रे कन्हाई संग खेलें आज होली...

गीत फागुन के...........

प्रभात.........
होली पर्व की शुभकामनाएं

Comments

  1. Mstttt song he ji
    Suprb lines drrrr

    Aapko b holi ki bahot bahot badhai....
    Family to sath hi he... So

    Bhagwan aapki sb manokamna puri kare

    Good morning
    Hv a nice day
    GBU.. ..🙏
    ☕🍝💖💞👫

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया dr b
      होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

      अजीब है मेरी मुराद ही कहेती है की मेरी हर मुराद पूरी हो

      राधे राधे
      😊🌹🍫👫💞🌺

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

डर लगता है तुझे खोने से......!!! ( Dar lagta hai tujhe khone se..!!)Hindi love poem