कहां बोलना है और कहां बोल जाते हैं.......!!! Hindi suvichar

कहां पर बोलना है और,
कहां बोल जाते हैं.........

जहां खामोश रहना है,
वहां मुंह खोल जाते हैं........

कटा जब शीश सैनिक का तो,
सभी खामोश रहते हैं..........

पर कट जाए एक सीन पिक्चर का तो,
हम सारे बोल जाते हैं...........

ये कुर्सी वाले देश को खा जाए,
तो भी कोई कुछ नहीं कहता...........

मगर एक रोटी की चोरी हो जाए तो,
सारे बोल जाते हैं............

नई पीढ़ी के ये बच्चे यूं तो,
जमाने भर की सुन लेते हैं...........

पर मां-बाप कुछ बोले तो,
सामने बोल‌ जाते हैं..........

प्रभात.........

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem