संग तेरे चलने दे......👫 Hindi love poem

                           💞 संग तेरे चलने दे......👫

        ‌  खुशियों की फुहारें दिल के आंगन में बिखरने दे
                    कुछ दूर ही सही, संग तेरे चलने दे 

        सफर तुम्हारे साथ हो, तो मंजिल की फिक्र किसे 
           मैं दरिया तू सागर मेरा, मुझे तुझमें मिलने दे

           मौसम भी बदल गया, बदल गया हर मंजर 
         खिलते हैं हसरतों के फूल, तू इनको खिलने दे

             अरसे से था दबा, बयां न हो पाया कभी 
                छिपे इस राज को, आज तू खुलने दे

              वक्त की धूप में, तेरा साया मेरी छांव है
              दे इजाजत, तेरे रंग में मुझको ढलने दे

             मुंतजिर मैं तेरा, मेरी किस्मत के खुदा 
         करके अपना करम, मेरी तकदीर बदलने दे।

प्रभात..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

  1. सुनो जी ....

    वादा मैं तुझसे करती हूं दिल से,
    हर वादा मैं दिल से निभाऊंगी ......!


    कोई पूछे मुझसे मेरी चाहत का फ़लसफ़ा,
    मैं अपनी आंखों में तेरी तस्वीर दिखाऊंगी .....!


    है रूह मेरी तू तुझसे ही मेरी जिंदगी है
    तुझे ही मैं हर जनम अपना बनाउगी ......!


    है ईतना प्यार मेरे जान हम में के,
    मैं एक पल भी दूरीयों को नही आने दुंगी ......!


    देखती रह जाएगी ये दुनिया सारी की सारी,
    मै ऐसे तेरी चाहत को अपनी चाहत से संवार दुंगी ......!!

    Soo beautiful poem jn
    Suprb osm
    Thanks .. 😘😘

    Good morning dear.. 🌹
    Hv a smiley day.. 😊
    Aap hmesa svasth raho yhi rb se dua... 👍
    GBU.. My.. drrr.. P. Dv

    🌷💖☕..TMSR.. 💞👫

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

डर लगता है तुझे खोने से......!!! ( Dar lagta hai tujhe khone se..!!)Hindi love poem