आज कुछ ऐसा कर जाओ.....!!! Hindi love poem

मेरी आंखों में ना देखो तुम,
मेरे दिल में उतर जाओ..

ना परवाह करो इस दुनिया की,
आज कुछ ऐसा कर जाओ..

चुरा लो मेरी सांसें को तुम,
मेरे हर लफ्ज़ ले जाओ..

कोई सुने तो झुम उठे,
गीत कोई ऐसा गुनगुनाओ..

चले जाओ तुम वहां तक,
जहां मीलों तक कोई ना हो..

फिर जब दिल गवाही दे,
तो मुझे भी अपने साथ ले जाओ..

करना फिर स्पर्श मुझको तुम,
मेरे बालों को सहलाना..

बढ़ाकर मेरी प्यास तुम,
मेरी रूह में समा जाओ...

नस नस दहकते शोलों के,
एहसास तुम‌ भर जाओ...

मर करृ भी ना भूलें हम,
आज ऐसा तुम कुछ कर जाओ....!!

प्रभात..............
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem