देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया.....!!! Hindi suvichar

कांधे पर बैठा जब मेरा बेटा कांधे पर खड़ा हो गया।
कहता है मुझसे देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया।।

मैंने कहा सुन मेरे बेटे....

भले ही इस खुबसूरत गलतफहमी में तू जकड़े रहना।
मगर मेरा हाथ तू हमेशा पकड़े रहना।।

जिस दिन यह हाथ तेरे हाथ से छूट जाएगा।
बेटा तेरा रंगीन सपना भी टूट जाएगा।।

दुनिया वास्तव में इतनी हसीन नहीं है।
देख तेरे पैरों तले अभी जमीन नहीं है।।

मैं तो बाप हूं बेटा तेरी हर ख़ुशी में खुश हो जाऊंगा।
जिस दिन तू सचमुच मुझसे बड़ा हो जाएगा।।

उस दिन तू मेरे कांधे पर नहीं।
इस जमीन पर खड़ा हो आएगा।।

तब मेरी सिखाईं बातों का तुझे ज्ञात होगा।
मेरे नाम से भी ऊंचा नाम होगा।।

तब मैं तुझे अपना सब-कुछ सौंप जाऊंगा।
बेटे तेरे कांधे पर हंसते हंसते,
इस दुनिया को छोड़ जाऊंगा।।

प्रभात........

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem