Mobile के रिश्ते......!!! Hindi suvichar

ए मेरे मालिक......

मेरे अपनों पर तू,
इतना करम करना...

उन के "Mobile" को,
संभाल के तू रखना...

रिश्ते निभते हैं,
आजकल उसी से ही...

हमारे रिश्ते को तू,
उसी में क़ायम रखना...

ना फुर्सत है हमें,
कभी मिलने की...

"What's up" की डोर से,
हमें बांधे रखना...

हाल खबर पूछ लेते हैं,
"Msg" में ही....

"Msg" का यह सिलसिला,
हमेशा कायम रखना....

"Video call" की,
बात चीत में....

चेहरे पर मुस्कान,
सब की बनाए रखना....

हम रहे ना रहे किसी के,
दिल-ओ-दिमाग में....

पर मेरे अपनों के "mobile" में,
मुझे हमेशा "Save" रखना......!!!

प्रभात........

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem