गरीबों की दिवाली.....!!! Hindi Diwali poem

मिट्टी के दीयों से साहब दिवाली मनाओ,
अपनी संस्कृति को आप मत भूल जाओ...

पलते हैं कई परिवार इन्हीं त्योहारों से,
थोड़ा गौर आप इधर भी तो फरमाओ...

माना पसंद आती है आपको विदेशी चीजें,
पर जिस देश में रहते हो उसे ना भूल जाओ...

बड़ी मेहनत से बनाते हैं ये सारी चीजें,
कभी ईन्हें भी खरीदकर अपने घर ले जाओ...

खुशियां इन त्योहारों की थोड़ी उन्हें भी मिल जाए,
उनके भी घर को आप रोशन कर जाओ...
=======================

दोस्तों हमारे देश के सभी त्योहारों से 
कितने ही परिवार पलते हैं

मेहनत कर के वह बनाते हैं जो चीजें
उन्हें हम ख़रीद कर त्योहार मनाए

ताकि हमारे देश का पैसा हमारे देश में रहे
विदेशो में ना जाए 

शुभ दीपावली 

प्रभात..........

Comments

  1. बहोत खुब लिखा है
    दुनिया में सभी लोग खुशियां बांटे
    तो कोई गरीब दुःखी ना रहेगा

    दिल को छू गई तुम्हारी कविता
    So nice dear Prabhat
    🌹💞🌷😊🌹😘🍫

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया तहे दिल से
      सही कहा तुमने
      शुभ दीपावली
      🎀🎁🎉✨

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem