तनहाई जिंदगी का आईना है......!!! Hindi sad love poem

तनहाई जिंदगी का वो आईना है,
जिसमें यादों की परछाई दिखती है..!

लाख बहलालो अपने दिल को यारों,
पर आंखें उनके लिए ही रो पड़ती है...!

कोई शब्द जुबां पर तब नहीं होता,
बस खामोशी में बातें होती रहती हैं...!

ढूंढती है आंखें जब उनके निशां,
हर जगह उनकी ही सूरत दिखती हैं...!

तकरार महज एक छोटी-सी बात की,
पर सजा तो दोनों को मिलती हैं...!

कोशिश कितनी भी करे दूर जाने की,
पर उसकी सदाएं पास बुलाती है...!

ये मोहब्बत भी कितनी अजीब होती है ना,
दूर हो कर भी उसकी कमी बहुत खलती है...!!!

प्रभात.......
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem