यारों ऐसी मेरी मोहब्बत है........!!! Hindi love poem

यारों ऐसी मेरी मोहब्बत है........

हवा से बातें करती है,
जब वो घर से निकलती है....!

चलती तो है वो ज़मी पर,
लगे बादलों पे चलती है....!

देख उसे दिल की मेरी,
धड़कने बढ़ जाती है....!

नजाकत उसकी ऐसी है की,
आंखें उसी पर टिक जाती है....!

उसकी चुड़ियां और पायल,
जैसे कोई धुन सुनाती है....!

पहन ले जब वो साड़ी तो,
किसी हूर से कम नहीं लगती है....!

कहूं कैसे उसे दिल की बात,
इशारा भी नहीं समझती है....!

जब भी पास आऊं उसके,
बस मुस्कुरा कर चल देती है.....!!

प्रभात..........
तेरा मेरा साथ रहे 👫💞

Comments

  1. जरुरी नही हर बात कही जाए
    कुछ बाते आँखों में ही पढ लेते है

    हम तुझे साँसो में बसाके
    अपने ऐहसासो ही छू लेते है

    🌷💞👌👈

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem