जिहाद क्या है........???? Hindi suvichar

जिहाद क्या है.........?
काश ये लोग समझ पाते.......

न बहाते खून बेकसूरों का,
अगर अपने धर्म को वो जान जाते......

पांच वक्त की नमाज तो सभी अदा करते,
पर कुरान की आयतें कहां वो समझ पाते........

🔷◾◾◾🔶◽◽◽🔶

कहता है कुरान जिहाद है......

सख्त से सख्त हालात में भी,
मुस्कराते रहना जिहाद है.......

मुश्किल हालात में,
सब्र से काम लेना जिहाद है........

नेक काम के लिए,
कोशिश करना जिहाद है........

अपने बूढ़े मां-बाप की,
प्यार से खिदमत करना जिहाद है........

किसी को उसकी,
गलती के लिए माफ़ करना जिहाद है........

किसी लाचार और बेबस के,
काम आना जिहाद है........

जिहाद वो नहीं जो,
धर्म के लिए मासूमों की जान ली जाए........

अमन चैन और प्यार मोहब्बत से,
मिलजुल कर रहना जिहाद है........

🔷◾◾◾🔶◽◽◽🔷

धर्म नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
हिंदी है हम वतन है हिन्दुस्तान हमारा.......!!!

प्रभात.........

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem