हो कर मुशक पर सवार......!!! Hindi Ganesh chaturthi poem

हो कर मुशक पर सवार,
बप्पा चले भक्तों के द्वार......!

ढोल ताशे की धून पर,
नाचे सारा हिंदुस्तान...........!

उड़ा कर अबीर गुलाल,
करी फूलों की बरसात.........!

हर नर नारी यही कहे,
बप्पा पधारो हमारे द्वार........!

भोग लगाकर मोदक का,
करनी है सेवा पुजा तुम्हारी....!

हर विघ्नों को दूर करना,
विघ्नहर्ता तुम हमारी............!

तुम्हारे आने से पावन,
हो जाती कुटिया हमारी.........!

हर कष्टों को हर लेते,
कष्टहरता तुम हमारी.............!

अंधेरा जीवन का मिट जाता,
पा कर दर्शन तुम्हारे..............!

ऐसा नूर है चेहरे में,
बप्पा हर छबी में तुम्हारी.........!

पर घड़ी विसर्जन की जब आती,
मन भावुक हो जाता...............!

अगले बरस तुम जल्दी आओगे,
यही आस मन को हंसाती.......!!!!

।। वक्रतुंड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा ।।
।। निर्विघ्नम कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा।।

गणपति बप्पा मोरिया......
             मोरिया रे मोरिया.......
                           गणपति बप्पा मोरिया......

गणेश चतुर्थी की इस पावन पर्व की 
आप सभी दोस्तों को मेरी ओर से 
ढेर सारी शुभकामनाएं

🙏🌹जय गणेश देवा 🌹🙏


प्रभात..........

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem