सीधी सी बात है, और पते की भी.....!! Hindi suvichar

मीठी सी सुबह के लिए,
नमकीन रात ज़रूरी है.......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

सच्ची मुस्कुराहट के लिए,
आंख में आंसू ज़रूरी है......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

पागल हैं हम,
जो समझते ही नहीं......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

खुशियों के लिए,
परेशानीयां भी बेहद जरूरी है.....
💖🌻🌱🌱🌱🌱

और फिर,
कौन रब को‌ याद करता है.....
💖🌻🌱🌱🌱🌱

जो गम ना होता जिंदगी में,
💖🌻🌱🌱🌱🌱

सच, सुकून के लिए,
उतार चढ़ाव जरूरी है......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

मुस्कुराओ के,
दिक्कतें खुद चल के पास आई है..... 
💖🌻🌱🌱🌱🌱

क्योंकि......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

मजबूत बनाने के लिए,
खुद से लड़ना जरूरी है......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

मेरी गलतीयां भी,
मुझको बेहद प्यारी है दोस्तों......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

दुनिया की नजरों में जो सही था,
उसने दुनिया में जगह बनाई है.....
💖🌻🌱🌱🌱🌱

पर शायद गलतियां ही है,
जो रब के करीब लाई है......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

सीधी सी बात है,
और पते की भी.....
💖🌻🌱🌱🌱🌱

कुछ पाने के लिए,
कुछ खोना पड़ता है......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

बहुत आसान है पाना मंजिलें सारी,
निकल पड़ो रास्तों पर अभी के अभी......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

उत्तम बनने के लिए,
शुरुआत करनी भी जरूरी है.......
💖🌻🌱🌱🌱🌱

प्रभात....…........

Comments

Popular posts from this blog

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

उसे मोहब्बत कहूं या मेरी तक़दीर....!! Hindi birthday poem