घर संसार..... Hindi Suvichar

अपनी गृहस्थी को,
कुछ इस तरह बचा लिया करो..........!

कभी आंखें दिखा दी तो,
कभी सर झुका लिया करो...............!

आपसी नाराज़गी को,
कभी लम्बा न चलने दिया करो..........!

वो न भी हंसे तो,
उन्हें देख तुम मुस्कुरा दिया करो.........!

रूठ कर बैठे रहने से,
घर भला कहां चलते हैं.....................!

कभी उन्होंने गुदगुदा दिया तो,
कभी तुम उन्हें मना लिया करो............!

खाने पीने में विवाद,
कभी होने ही ना दिया करो.................!

कभी गरम खा लिया तो,
कभी बासी से भी काम चला लिया करो..!

पति हो या पत्नी,
महत्तव किसी का भी कम नहीं.............!

कभी खुद डॉन बन गये तो‌,
कभी उन्हें भी बाॅस बना दिया करो.........!

दोस्तों आप सभी का घर संसार,
हंसता मुस्कुराता रहे खुशियों से..

यही प्रार्थना है मेरी 🌹🙏

प्रभात............

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem