मौसम की पहली बरसात... ‌.. Hindi monsoon poem

मौसम ने बदला है मिजाज अपना,
देखो बारिश के आसार नजर आए.......!

बहने लगी ठंडी हवाएं फिजा में,
काली घटा बन बादल घिर आए........!

चहेक उठे सारे पंछी भी पेड़ों के,
मोर पपीहे ने भी मधुर गीत गाया.......!

जब गिरने लगी बूंदें ज़मीन पर,
बच्चों ने मुस्कुरा के सोर मचाया........!

निकल पड़े सभी घर से बाहर,
पानी की बूंदों ने सबको लुभाया........!

आसमां ने भी सबको खुश देख,
अपनी बरसात से सब को भिगोया....... !

भीगा तन आज भीगा मन आज,
सरा जहां बड़ा खुश नजर आया.........!

शुरुआत हो गई मौसम-ए-बरसात की,
संग जैसे ये खुशियों की फुहार ले आया........!

मौसम की पहली बारिश मुबारक हो दोस्तों

प्रभात........ ‌‌

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem