वो मोहब्बत हो तुम..........!! Hindi love poem

मेरी आंखों मे जो दिखती है,
वो मोहब्बत हो तुम..................!

मुझे सांसों से ज़्यादा जो ज़रूरी है,
वो ज़रूरत हो तुम...................!

आसमां की रंगीनियों से,
ज़मीं की नमी तक...................!

जो मुझे हर चेहरे में नज़र आये,
वो सूरत हो तुम.......................!

जिसके लिये ना परवाह की,
हाथों के ज़्खमी होने की कभी....!

उन हाथों से जो बनाई,
वो प्यार की मूरत हो तुम...........!

सुना है रब की कायनात में,
एक से बढ़ कर एक चेहरे हैं...... !

मगर मेरी आंखों के लिये सारे जहां में,
सबसे खूबसूरत हो तुम.................!!

प्रभात...........
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem