हमारी मोहब्बत की ये, पहली बरसात है.......!! Hindi love poem

जाना हमारी मोहब्बत की ये,
पहली बरसात है...............!

उस रब की इनायत है की,
आज हम साथ है...............!

अब्र से गिरती हुई बूंदें,
मानों ये कहती है................!

मौसम-ए-इश्क की जैसे,
हुई ये शुरुआत है................!

ना खुद को बचाओ इन,
पानी की बौछारों से.............!

आ कर संग भीग जाओ,
की हुई बरसात है................!

हमारी मोहब्बत की ये,
पहली बरसात है.................!

लगे जैसे की आसमान से,
मिल रही हो ये धरती............!

आज अंबर ने दी धरा को,
बूंदों की ये सौगात है............!

भीग रहा है ये सारा जहां,
आज चाहत की बूंदों में.........!

हमारी मोहब्बत की ये,
पहली बरसात है..................!

प्रभात............
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem

ये वतन है हिन्दुस्तान हमारा.....!! Hindi desh bhakti poem