मेरे हाथों में अपना हाथ दे देते.....!!! Hindi love poem

काश मेरे हाथों में तुम अपना हाथ दे देते,
सुकून की नींद वाली मुझे एक रात दे देते.......!

खो जाता हसीं ख्वाबों की दुनिया में मैं भी,
बस और दो कदम बढ़ कर मेरा साथ दे देते.......!
       
बीत जाती ये ज़िन्दगी बड़ी आसानी से,गर,
धड़कनों को मेरी उधार अपनी साँस दे देते........!

इश्क़ में जीना और मरना मैं भी सीख जाता,
गर मुझे अपने दिल के सारे ज़ज़्बात दे देते........!

अपनी मोहब्बत का इज़हार भी मैं कर देता,
एक बार जो मेरे हाथों में अपना हाथ दे देते........!!!

प्रभात............
तेरा मेरा साथ रहे 👫

Comments

Popular posts from this blog

चढाऊँ क्या तुझे भगवन.....?? प्रार्थना सुबह की....

"माँ" के लिए मैं क्या लिखूं....? माँ ने तो खुद मुझे लिखा है.....Hindi suvichar

बर्दाश्त की अब हद हो गई....!!! Hindi desh bhakti poem